Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeराष्ट्रीयसिलसिलेवार धमाकों से दहला काबुल, एक महिला की मौत व तीन घायल

सिलसिलेवार धमाकों से दहला काबुल, एक महिला की मौत व तीन घायल

देहरादून: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में बीते 48 घंटों के दौरान दो बम विस्फोट हुए है। इस हमले में एक महिला के मारे जाने की खबर सामने आई है, तो वहीं तीन अन्य लोग घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि शनिवार को काबुल में चुंबकीय बम का इस्तेमाल करके धमाके को अंजाम दिया गया। पिछले कुछ हफ्तों के दौरान अफगानिस्तान में हुई धमाकों की श्रृंखला ने पूरे देश को हिला दिया है।

अफगान पुलिस प्रवक्ता खालिद जादरान ने ट्वीट कर बताया कि, काबुल में चुंबकीय बम का इस्तेमाल कर किए गए धमाके में एक महिला की मौत हुई है और तीन अन्य लोग घायल हुए हैं। धमाके के बाद मौके पर पहुंचे सुरक्षा अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है।

बता दें, इससे पहले शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद मस्जिद में धमाके को अंजाम दिया गया था। जिसमें करीब 10 लोग मारे गए थे और कई अन्य घायल हुए थे। वहीं मजार-ए-शरीफ में गुरुवार को बल्ख प्रांत में दो विस्फोट हुए, जिसमें कम से कम 9 लोगों की मौत हुई और 13 घायल हो गए। एक धमाका एक शैक्षणिक संस्थान के पास किया गया, जबकि दूसरा धमाका एक वाहन में किया गया। इस्लामिक स्टेट आतंकवादी समूह ने दोहरे विस्फोटों की जिम्मेदारी ली है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments