Latest news
नंदा देवी बायोमॉनिटरिंग एक्सपीडिशन हिमालयी जैव विविधता संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहलः उनियाल न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ और सुदृढ़ बनाने में ‘‘जूडिशियम 2.0’’ महत्वपूर्ण पहलः मुख्यमंत्री देहरादून की 30 होनहार बेटियों को मिला नई उड़ान का अवसर एसआईआर की शुरुआत, सोमवार से मतदाताओं को बीएलओ घर-घर बांटेंगे गणना फार्म कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों से वैज्ञानिक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने का किया आह्वान नरेंद्रनगर पालिका चुनाव का प्रचार थमा, मंत्री सुबोध उनियाल ने भाजपा सभासद प्रत्याशियों के समर्थन में... अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को तैयारियां तेज स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रगति, हैंडओवर की स्थिति एवं संचालन-अनुरक्षण कार्यों की डीएम ने की समीक्... उत्तरांचल प्रेस क्लब के स्वास्थ्य शिविर में 142 पत्रकारों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण उत्तराखण्ड में बीएलओ को मिलेगा एक माह के मोबाइल रिचार्ज का भुगतान

[t4b-ticker]

Monday, June 8, 2026
Homeराष्ट्रीयदेश में कोरोना हुआ बेकाबू, दिल्ली समेत 5 राज्यों पर टुटा कहर

देश में कोरोना हुआ बेकाबू, दिल्ली समेत 5 राज्यों पर टुटा कहर

देहरादून: देश में कोरोना वायरस की रफ्तार रुकने का नाम नहीं ले रही है। पिछले 24 घंटे में देश में 3,157 नए मामले सामने आए और 26 मरीजों की मौत हुई। एक्टिव केस भी बढ़कर 19,500 पहुंच गए हैं। देश में 20 से ज्यादा राज्य ऐसे हैं जहां कोरोना का ग्राफ ऊपर जा रहा है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में अब पॉजिटिविटी रेट भी बढ़कर 1% के पार पहुंच गई है। दो महीने बाद संक्रमण दर 1 फीसदी के पार पहुंच गया था ।इससे पहले 27 फरवरी को संक्रमण दर 1.11% रही थी। बढ़ता पॉजिटिविटी रेट कोरोना की नई लहर की ओर इशारा भी कर रहा है, क्योंकि जितनी ये दर जितनी ज्यादा होती है, संक्रमण उतना ही ज्यादा रहता है।

बता दें कि स्वास्थ्य मंत्रालय ने बीते 24 घंटे में 2.95 लाख टेस्ट किए गए थे, जिसमें से 3 हजार से ज्यादा लोग पॉजिटिव मिले हैं। डेली पॉजिटिविटी रेट बढ़कर 1.07% पर आ गया है। 24 घंटे में 26 मरीजों की मौत भी हुई है, जिसमें से 21 केरल में हुई है। हालांकि, स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि 70% से ज्यादा मौतें कोर्मोबिडिटी के कारण हो रही हैं। यानी, जिन मरीजों की मौत हो रही है, वो पहले से ही किसी न किसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे।
इन 6 राज्यों में बेकाबू कोरोना!

  1. दिल्लीः दिल्ली में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 6 हजार के करीब पहुंच गई है. कंटेनमेंट जोन भी 920 हो गए हैं.
  2. महाराष्ट्रः एक दिन पहले महाराष्ट्र में कोरोना के 155 संक्रमित मिले थे। हालांकि, राहत की बात ये है कि रविवार को कोरोना से किसी भी मरीज की मौत नहीं हुई।
  3. उत्तर प्रदेशः उत्तर प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 1,587 पहुंच गई है। यूपी में सबसे ज्यादा मामले गौतम बुद्ध नगर और गाजियाबाद में सामने आ रहे हैं।
  4. हरियाणाः  हरियाणा में एक्टिव मरीजों की संख्या ढाई हजार के करीब पहुंच गई है।
  5. केरल: केरल में अभी कोरोना का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 2,830 पहुंच गई है।
  6. कर्नाटकः कर्नाटक में एक्टिव केस कम होकर 1,780 पहुंच गए हैं।
RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments