Latest news
उत्तराखंड में नवाचार आधारित शिक्षा मॉडल के विकास पर फोकस कांट्रेक्टर वेलफेयर एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री से मुलाकात के लिए सचिव से लगाई गुहार -मुख्यमंत्री ने किया उत्तराखंड भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की कई योजनाओं का शुभारंभ मुख्य सचिव ने समन्वित, प्रभावी एवं समयबद्ध आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली स्थापित किए जाने के निर्देश... चकराता में केंद्रीय संचार ब्यूरो का तीन दिवसीय एकीकृत संचार एवं आउटरीच कार्यक्रम संपन्न ‘रन फॉर कारगिल हीरोज’, शौर्य दिवस के अवसर पर कारगिल वीरों को दी जाएगी श्रद्धांजलि अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह...

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डलंबे समय बाद अपनी माता एवं स्‍वजनों से मिलने अपनी जन्म भूमि...

लंबे समय बाद अपनी माता एवं स्‍वजनों से मिलने अपनी जन्म भूमि पहुचेंगे सीएम योगी

देहरादून : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तीन दिवसीय दौरे पर आज उत्तराखंड पहुचेंगे । यूपी में लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री बनने के बाद योगी आदित्यनाथ का यह पहला उत्तराखंड दौरा है। पूर्व मुख्‍यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने योगी आदित्‍यनाथ के उत्‍तराखंड आने का हार्दिक स्‍वागत किया है। उन्‍होंने कहा है कि आज एक सन्यासी का वर्षों बाद अपनी माता से मिलन होने जा रहा है। बड़ा ही भावुक कर देने वाला क्षण होगा। उत्तर प्रदेश के जनप्रिय मुख्यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ लंबे समय के बाद अपनी पूज्य माता एवं स्‍वजनों से मिलने अपनी जन्मस्थली आ रहे हैं। देवभूमि उत्तराखंड में आपका हार्दिक स्वागत।

मंगलवार को सीएम योगी पौड़ी गढ़वाल जिले के यमकेश्वर ब्लाक के अंतर्गत बिथ्याणी में अपने गुरु अवैद्यनाथ की प्रतिमा का लोकार्पण करेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी उपस्थित रहेंगे। वह चार मई को अपने पैतृक गांव पंचूर भी जा सकते हैं। यमकेश्वर ब्लाक योगी आदित्यनाथ का गृह ब्लाक है। माना जा रहा है कि चार मई को वह अपने पैतृक गांव में जाकर स्वजन से भेंट कर सकते हैं।

पांच मई को सीएम योगी आदित्यनाथ हरिद्वार में परिसंपत्तियों के बंटवारे में उत्तराखंड के हिस्से में आए अलकनंदा होटल को राज्य को समर्पित करेंगे, जबकि उत्तर प्रदेश के होटल का उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहेंगे।

हरिद्वार में मुख्यमंत्री धामी और योगी आदित्यनाथ के मध्य सिंचाई विभाग की परिसंपत्तियों के बंटवारे के संबंध में 18 नवंबर 2021 को हुई उच्च स्तरीय बैठक में बनी सहमति पर कार्रवाई को लेकर बातचीत होने की संभावना भी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments