Latest news
पुल के अधूरे निर्माण से बनी बाढ़ की स्थिति, गुस्साए लोगों ने एई के मुंह पर पोती मिट्टी अल्मोड़ा भाजपा ने तैयार किया सेवा और संगठन की मजबूती का रोडमैप गढ़वाल सभा का दस दिवसीय उत्तराखंड कौथिग 24 अक्टूबर से दून में होगा प्रदेश कांग्रेस प्रभारी ने लिया मुख्यमंत्री आवास घेराव कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून में सर्राफ मंडल की एग्जीबिशन का किया अवलोकन हरितालिका तीज उत्सव को सरकारी स्तर पर और अधिक भव्य रूप से आयोजित किया जाएगाः सीएम युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeराष्ट्रीयकेदारनाथ धाम के खुले कपाट, पीएम मोदी के नाम से हुई पहली...

केदारनाथ धाम के खुले कपाट, पीएम मोदी के नाम से हुई पहली पूजा

देहरादून: केदारनाथ धाम के कपाट शुक्रवार सुबह पूरे विधि-विधान के साथ 6.26 मिनट पर खोले गये हैं। इसके दौरान बाबा की पंचमुखी मूर्ति को केदारनाथ मंदिर में विराजित किया गया।

सुबह बाबा केदार की उत्सव डोली को मुख्य पुराजी द्वारा भोग लगाया गया और पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद फिर डोली को सजाया गया। केदारनाथ रावल भीमाशंकर लिंग, वेदपाठियों, पुजारियों और हक-हकूकधारियों की मौजूदगी में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कपाट खोले गये थे। इससे पहले बीते दिन बाबा केदार की चल विग्रह पंचमुखी डोली केदारनाथ पहुंची थी। जहां श्रद्धालुओं ने बाबा केदार का जोरदार स्वागत किया था। सेना के बैंड द्वारा मंदिर परिसर में शानदार प्रस्तुति की गई।

आपको बता दें, बाबा केदार के कपाट खुलने के बाद पहली पूजा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम से की गई। इस मौके पर उत्तराखण्ड के सीएम पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे। सीएम धामी ने पूजा-अर्चना कर बाबा केदार का आशीर्वाद लिया। बाबा केदार के कपाट खुलने के बाद अब श्रद्धालु अगले 6 माह तक भगवान शिव के दर्शन कर सकेंगे। कपाट खुलने के मौके पर केदारनाथ धाम में करीब 15 हजार श्रद्धालू मौजूद रहे थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments