Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeराष्ट्रीयआतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच जारी मुठभेड़ में 1 आतंकी ढेर

आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच जारी मुठभेड़ में 1 आतंकी ढेर

देहरादून: दक्षिण कश्मीर के जिला अनंतनाग के बटकूट पहलगाम इलाके के पूर्व में स्थित सिरचन टॉप पर आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच जारी मुठभेड़ में एक आतंकवादी के मारे जाने की सूचना सामने आई है। मुठभेड़ स्थल पर अभी भी दो से तीन आतंकियों के मौजूद होने की संभावना जताई जा रही है। दोनों ओर से गोलीबारी का सिलसिला जारी है। इन आतंकवादीयों का हिजबुल मुजाहिदीन संगठन से जुड़े होने की संभावना जताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि घना जंगल होने की वजह से आतंकियों की सही संख्या का पता नहीं चल पा रहा है। एक आतंकी का शव दूर से दिख रहा है। जबकि पेड़ों के पीछे छिपे अन्य आतंकवादी लगातार सुरक्षाबलों पर फायरिंग कर रहे हैं। हमारे जवान भी गोलीबारी का जवाब दे रहे हैं।

इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना के बाद सिरचन टॉप पहुंचे सेना की 3 आरआर बटालियन, सीआरपीएफ और जम्मू कश्मीर पुलिस के एसओजी के जवानों ने जैसे ही सर्च ऑपरेशन शुरू किया, वहां छिपे आतंकियों ने अपने आप को घिरते देख उन पर गोलीबारी शुरू कर दी।

सुरक्षाबल भी आतंकवादियों की फायरिंग का जमकर जवाब दे रहे हैं। इलाके में तीन से चार आतंकी घिरे होने की संभावना है। पुलिस के एक अधिकारी ने इस बात की पुष्टि करते हुए बताया कि ये सभी आतंकवादी बटकूट इलाके के पहाड़ी इलाके सिरचन टॉप में छिपे हुए हैं।

जंगल होने की वजह से आतंकवादियों की सही संख्या व मौजूदगी के बारे में पता नहीं चल पा रहा है। हालांकि सुरक्षाबल आतंकियों को पूरी तरह घेरने का प्रयास कर रहे हैं ताकि जंगल में पेड़ों के पीछे छिपे ये आतंकवादी फायरिंग की आड़ में बचकर न निकल जाएं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments