Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeराजनीतिडब्ल्यूएचओ की रिपोर्ट को लेकर राहुल का केंद्र सरकार पर हमला

डब्ल्यूएचओ की रिपोर्ट को लेकर राहुल का केंद्र सरकार पर हमला

देहरादून: राहुल ने डब्ल्यूएचओ की तरफ से जारी रिपोर्ट को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोला हैं| राहुल ने कहा की सरकार उन परिवारों की सहायता करे जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है।

डब्ल्यूएचओ की तरफ से जारी रिपोर्ट पर निशाना साधते हुए राहुल ने कहा कि भारत में कोरोना से 19 से 47 लाख लोगों की मौत हुई है। राहुल ने इसी के साथ मांग की कि सरकार को उन परिवारों की सहायता करनी चाहिए जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है और उन्हें अनिवार्य रूप से चार लाख रुपये का मुआवजा देने की बात कही।

राहुल ने एक ट्वीट में कहा कि 47 लाख भारतीयों की मौत कोविड महामारी के कारण हुई। वहीं सरकार ने 4.8 लाख का दावा किया है। राहुल ने कटाक्ष करते हुए कहा कि विज्ञान झूठ नहीं बोलता जैसे पीएम मोदी बोलते हैं।” कांग्रेस के पूर्व प्रमुख ने कहा, “उन परिवारों का सम्मान करें जिन्होंने अपनों को खोया है। 4 लाख मुआवजे के साथ उनकी सहायता करें।”

बता दे, डब्ल्यूएचओ ने गुरुवार को कोरोना पर एक रिपोर्ट जारी कर कहा था कि दुनिया में 1 करोड़ 49 लाख लोगों की कोरोना या उसके चलते आने वाली समस्याओं से जान गई है। रिपोर्ट में भारत को लेकर भी कई बड़े दावे किए गए हैं। रिपोर्ट के अनुसार, भारत में 47 लाख लोगों की कोविड से मौतें हुईं, जो आधिकारिक आंकड़ों का 10 गुना और वैश्विक स्तर पर लगभग एक तिहाई आंकड़ा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments