Latest news
पुल के अधूरे निर्माण से बनी बाढ़ की स्थिति, गुस्साए लोगों ने एई के मुंह पर पोती मिट्टी अल्मोड़ा भाजपा ने तैयार किया सेवा और संगठन की मजबूती का रोडमैप गढ़वाल सभा का दस दिवसीय उत्तराखंड कौथिग 24 अक्टूबर से दून में होगा प्रदेश कांग्रेस प्रभारी ने लिया मुख्यमंत्री आवास घेराव कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून में सर्राफ मंडल की एग्जीबिशन का किया अवलोकन हरितालिका तीज उत्सव को सरकारी स्तर पर और अधिक भव्य रूप से आयोजित किया जाएगाः सीएम युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeउत्तराखण्डचंपावत सीट से कांग्रेस प्रत्याशी निर्मला गहतोड़ी लेंगी सीएम धामी से टक्कर,...

चंपावत सीट से कांग्रेस प्रत्याशी निर्मला गहतोड़ी लेंगी सीएम धामी से टक्कर, पार्टी ने की घोषणा

देहरादून : लंबे समय से इंतजार के बाद कांग्रेस ने चंपावत विधानसभा सीट से अपने प्रत्याशी का चेहरा घोषित कर दिया है। चंपावत सीट से निर्मला गहतोड़ी सीएम पुष्कर सिंह धामी के सामने खड़ी होंगी। चार मई को उपचुनाव की अधिसूचना जारी हो चुकी है और नामांकन पत्र भी लिए जाने लगे थे, लेकिन कांग्रेस किस चेहरे पर उपचुनाव में दांव लगाएगी, इस रहस्य से पर्दा नहीं उठ पाया था।

चंपावत विधानसभा सीट में उपचुनाव में सीएम धामी के सामने कांग्रेस ने महिला प्रत्याशी पर दांव लगाया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने संकेत दिए थे कि पार्टी शुक्रवार तक प्रत्याशी का नाम तय कर सकती है। चंपावत उपचुनाव के लिए 31 मई को मतदान होना है। चार मई को इसकी अधिसूचना जारी हो गई थी। इसके बाद नामांकन की प्रक्रिया आरंभ हुई। 11 मई नामांकन की आखिरी तारीख है।

भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने चंपावत विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को प्रत्याशी घोषित कर दिया है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने इस संबंध में जानकारी दी। धामी नौ मई को पर्चा दाखिल करेंगे। इस मौके पर पार्टी के कई दिग्गज जुटेंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments