Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डउत्तराखण्ड की बालिकाओं व महिलाओं से, बेहद प्रभावित हूं: राज्यपाल

उत्तराखण्ड की बालिकाओं व महिलाओं से, बेहद प्रभावित हूं: राज्यपाल

देहरादून: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से शुक्रवार को राजभवन में 2022 की मिस उत्तराखण्ड, ऐश्वर्या बिष्ट ने मुलाकात की। इस दौरान मिस उत्तराखण्ड की प्रथम रनरअप हिमानी रावत, द्वितीय रनरअप मानसी ग्रेवाल, तृतीय रनरअप तमन्ना शाही व चतुर्थ रनरअप राजश्री डोभाल समेत सिनमिट कम्यूनिकेशन के निदेशक दिलीप सिंधी व राजीव मित्तल भी उपस्थित रहे।

राज्यपाल ने मिस उत्तराखण्ड सहित सभी प्रतिभागियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड की बालिकाओं व महिलाओं से, वह बेहद प्रभावित हैं। कहा कि इस तरह के मंच उन्हें अपनी प्रतिभाओं को निखारने व स्वप्रेरणा के लिए आगे लाते हैं।

राज्यपाल ने कहा कि उत्तराखण्ड की महिलाओं में चुनौती को स्वीकार करने व उससे निपटने का एक अलग ही जज्बा है। कहा महिलाएं उत्तराखण्ड की दिव्यता की प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति दिलाने में उत्तराखण्ड की महिलाओं की बड़ी भूमिका है। उन्होंने ऐश्वर्या बिष्ट को फेमिना मिस इंडिया के फाइनल में चयन होने व प्रतियोगिता में विजयी होने हेतु अपनी शुभकामनाएं दी।

निदेशक दिलीप सिंधी ने बताया कि मिस एवं मिस्टर उत्तराखण्ड प्रतियोगिता में यहां के युवाओं एवं युवतियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलता है। उन्होंने अवगत कराया कि मिस उत्तराखण्ड ऐश्वर्या बिष्ट फेमिना मिस इंडिया की फाइनलिस्ट भी चुनी गई हैं, जो प्रतियोगिता में उत्तराखण्ड का प्रतिनिधित्व करेंगी।
राज्यपाल ने सभी को केदारनाथ धाम की प्रतिकृति भेंट स्वरूप प्रदान की। इस दौरान प्रथम महिला श्रीमती गुरमीत कौर व शिवांगी शर्मा भी उपस्थित रही।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments