Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डइच्छुक युवाओं को दी जाएगी बेसिक क्याकिंग की ट्रेनिंग

इच्छुक युवाओं को दी जाएगी बेसिक क्याकिंग की ट्रेनिंग

देहरादून: साहसिक खेलों को लेकर राज्य में इसी माह प्रशिक्षण शुरू किया जायेगा| प्रशिक्षण 2022-23 के अन्तर्गत कोटी कालोनी टिहरी में स्व. दिनेश सिंह रावत, साहसिक खेल अकादमी में 17 मई 2022 से 30 मई 2022 तक बेसिक क्याकिंग का प्रशिक्षण इच्छुक युवाओं को प्रदान किया जायेगा|

जिला पर्यटन विकास अधिकारी और साहसिक खेल अधिकारी ने शुक्रवार को जानकारी देते हुए बताया है कि वर्ष 2022-23 के अन्तर्गत कोटी कालोनी टिहरी में स्व. दिनेश सिंह रावत, साहसिक खेल अकादमी में 17 मई 2022 से 30 मई 2022 तक बेसिक क्याकिंग का प्रशिक्षण दिया जायेगा, जिसके अन्तर्गत वाॅटर स्पोर्टस में रुची रखने वाले जनपद देहरादून के युवाओं का चयन कर प्रशिक्षित किया जायेगा|

प्रशिक्षण प्में प्रतिभागियों के लिए जानकारी देते हुए बताया हैं कि, इच्छुक युवा क्षेत्रीय पर्यटक कार्यालय, 45 गांधी रोड़ देहरादून से आवेदन पत्र प्राप्त कर उसे पूर्ण एवं स्पष्ट अक्षरों में भरते हुए क्षेत्रीय पर्यटक कार्यालय में जमा करेंगे। युवाओं का चयन प्रथम आवत प्रथम पावत के आधार पर किया जाएगा।

इसके अलावा बताया कि, माह जून 2022 में पर्वतारोहण भारतीय संघ, नई दिल्ली के माध्यम से गढ़वाल में अवस्थित श्रीकंठ पर्वत 6133 मीटर पर पर्वतारोहण अभियान कराया जायेगा। पर्वतारोहण अभियान में भाग लेने के इच्छुक एडवांस माउंटेनियरिंग कोर्स ‘A’ श्रेणी में उत्तीर्ण अभ्यर्थी भी निर्धारित आवेदन पत्र क्षेत्रीय पर्यटन कार्यालय गांधी रोड़ देहरादून से प्राप्त कर पूर्ण एवं स्पष्ट अक्षरों में भरते हुए 19 मई 2022 तक कार्यालय में जमा कर सकते है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments