Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeउत्तराखण्डसीएम धामी ने कराया नामांकन,पार्टी दिग्गजों समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्त्ता रहे...

सीएम धामी ने कराया नामांकन,पार्टी दिग्गजों समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्त्ता रहे मौजूद

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमार को चम्पावत विधान सभा उपचुनाव के लिए बतौर प्रत्याशी नामांकन कराया। इस दौरान उनके साथ पार्टी के तमाम दिग्गजों समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्त्ता मौजूद रहे। इससे पूर्व सीएम धामी ने पत्नी गीता धामी के साथ शिव मंदिर में पूजा अर्चना कर जलाभिषेक किया। जिसके बाद वह भाजपा के कई आला नेताओं समेत दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ नामांकन के लिए रवाना हुए।

चम्पावत विधान सभा उपचुनाव में नामांकन कराने से पूर्व सीएम धामी 90 किमी लंबा रोड शो करने के बाद चंपावत पहुंचे। इस दौरान उनके साथ पूर्व विधायक कैलाश गहतोड़ी सहित कई समर्थक मौजूद रहे। यहां पहुंचते ही सीएम धामी ने अपना नामांकन कराया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उपचुनाव में अपनी जीत को लेकर आश्वस नजर आ रहे हैं। उपचुनाव की तिथि घोषित होने के बाद से सीएम इस क्षेत्र में सक्रिय हो गए थे।

बता दें कि चंपावत में 31 मई को उपचुनाव होने के बाद तीन जून को नतीजा आएगा। सीएम धामी के खिलाफ कांग्रेस ने महिला प्रत्याशी निर्मला गहतोड़ी को मैदान में उतारा है। बता दें, कि धामी को सीएम की कुर्सी पर बने रहने के लिए उपचुनाव जीतना जरूरी है। वह खटीमा से विधानसभा चुनाव हार गए थे। 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments