Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
HomeUncategorizedहरिद्वार से शुरू हुई बदरी व केदार धाम के लिए हवाई सेवा

हरिद्वार से शुरू हुई बदरी व केदार धाम के लिए हवाई सेवा

देहरादून: चार धाम यात्रा पर आने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है, यात्री अब धर्मनगरी हरिद्वार से सीधे बद्री व केदारनाथ, हवाई यात्रा के द्वारा पहुंच सकेंगे। पिलग्रिम एवीऐशन कंपनी ने यह हवाई यत्र शुरू करवाई है। कंपनी यात्रियों को जौलीग्रांट से पिकअप व ड्राप करेगी। इसके साथ ही यात्रियों को खाना नाश्ता व होटल की सुविधा भी दी जाएगी। इससे पूर्व कंपनी द्वारा देहरादून के जौलीग्रांट से चारधाम यात्रा के लिए यात्रियों को हवाई सेवा का लाभ दिया जा रहा था। अब सीधे हरिद्वार से हेली सेवा शुरू होने से यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। 

कंपनी की ओर से यात्रियों को बदरीनाथ और केदारनाथ हेलीकाप्टर सेवा से पहुंचाया जाएगा। यात्रियों के लिए 16 सीटर एमई-17 हेलीकाप्टर लगाया गया है। यह हेली सेवा रविवार को शुुरू कर दी गई है। हवाई सेवा के पहले दिन 14 यात्रियों को लेकर 16 सीटर हेलीकाप्टर रवाना हुआ।  

यात्रा के एवज में कंपनी ने एक लाख 35 हजार रुपये प्रति यात्री पैकेज बनाया है। इसमें दो रात हरिद्वार के फाइव स्टार होटल और एक रात बदरीनाथ में रुकने की व्यवस्था कंपनी करेगी।यात्रा के तहत 16 सीटर एमई-17 हरिद्वार से गुप्तकाशी यात्रियों को लेकर जाएगा। इसके बाद यहां से शटल हेली सेवा के माध्यम से यात्री केदारनाथ जाएंगे। केदारनाथ से वापस आने के बाद यात्रियों को फिर 16 सीटर विमान ही बदरीनाथ लेकर जाएगा। 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments