Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डएसडीआरएफ ने बरामद किया शक्ति नहर में युवक का शव

एसडीआरएफ ने बरामद किया शक्ति नहर में युवक का शव

देहरादून: डाकपत्थर शक्ति नहर में 19 वर्षीय युवक के शव को एसडीआरएफ उत्तराखंड पुलिस ने बरामद कर लिया है। जानकारी के मुताबिक चौकी डाकपत्थर के द्वारा एसडीआरएफ टीम को जानकारी मिली थी कि डाकपत्थर शक्ति नहर में एक 19 वर्षीय किशोर डूब गया है। जिससे ढूंढने के लिए एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।

सूचना प्राप्त होने पर एसडीआरएफ पोस्ट डाकपत्थर से मुख्य आरक्षी सुरेश तोमर के नेतृत्व में टीम रेस्क्यू उपकरणों व राफ्ट के साथ घटनास्थल पर पहुंच गई। एसडीआरएफ टीम द्वारा युवक को ढूंढने के लिए राफ्ट व डीप डाइवर्स की सहायता से सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। सर्चिंग के दौरान डीप डाइवर लक्ष्मण सिंह को पानी की गहराई में भेजा गया। जहां डीप डाइवर द्वारा 25 से 30 फीट गहराई में जाकर लापता युवक के शव को खोज निकाला गया।
जानकारी के मुताबिक मृतक का नाम वेदांक जोशी है,जिसकी उम्र 19 वर्ष निवासी तहसील चकराता है। वहीं एसडीआरएफ ने मृतक के शव को बरामद कर जिला पुलिस को सौप दिया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments