Latest news
पुल के अधूरे निर्माण से बनी बाढ़ की स्थिति, गुस्साए लोगों ने एई के मुंह पर पोती मिट्टी अल्मोड़ा भाजपा ने तैयार किया सेवा और संगठन की मजबूती का रोडमैप गढ़वाल सभा का दस दिवसीय उत्तराखंड कौथिग 24 अक्टूबर से दून में होगा प्रदेश कांग्रेस प्रभारी ने लिया मुख्यमंत्री आवास घेराव कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून में सर्राफ मंडल की एग्जीबिशन का किया अवलोकन हरितालिका तीज उत्सव को सरकारी स्तर पर और अधिक भव्य रूप से आयोजित किया जाएगाः सीएम युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeउत्तराखण्डसीएम धामी ने की चारधाम यात्रा पर आ रहे श्रद्धालुओं से एक...

सीएम धामी ने की चारधाम यात्रा पर आ रहे श्रद्धालुओं से एक खास अपील

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा पर आ रहे श्रद्धालुओं से एक खास अपील की है I सीएम धामी ने श्रद्धालुओं से पंजीकरण कराने और रुकने की व्यवस्था होने के बाद ही आने की अपील की है । उन्होंने अपील करते हुए कहा कि यात्रा में श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। शुरुआती दिनों में श्रद्धालुओं की संख्या अधिक भी रहती है। पिछले दो सालों में कोविड के कारण यात्रा प्रभावित रही।

इस बार कोविड के बाद यात्रा शुरू हुई है। जैसी की उम्मीद थी कि श्रद्धालु बड़ी संख्या में आएंगे, वैसा ही हो रहा है। उन्होंने कहा कि सभी श्रद्धालुओं से अपील है कि वो पंजीकरण के बाद ही यात्रा पर आएं। पंजीकरण के साथ ही सभी इंतजाम होने के बाद ही श्रद्धालु धामों की ओर रुख करें।  ऐसा कर परेशानी से बचा जा सकता है। सरकार की ओर से यात्रा को लेकर तैयारियां पूरी हैं। साथ ही श्रद्धालु ऑनलाइन, ऑफलाइन पंजीकरण करा सकते हैं। 

पंजीकरण के बाद सत्यापन की प्रति लेकर ही धामों की ओर श्रद्धालु आगे बढ़ें। यदि श्रद्धालुओं को यात्रा के दौरान किसी प्रकार की कोई दिक्कत होती है, तो प्रधान सेवक होने के नाते उन्हें तकलीफ होगी। मुख्यमंत्री ने चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं से अपील की है कि यात्रा पर आने वाले पंजीकरण और रुकने की व्यवस्था को देखकर ही आएं। जिससे श्रद्धालुओं को चारधाम में परेशानियों का सामना न करना पड़े।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments