Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डचार धाम यत्र: पंजीकरण व्यवस्था के चलते संपूर्ण...

चार धाम यत्र: पंजीकरण व्यवस्था के चलते संपूर्ण चारधाम 17 तो केदारनाथ 25 मई तक फुल

देहरादून: चार धाम यात्रा के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ती जा रही हैI जिसको देखते हुए राज्य की सरकार ने पंजीकरण करवाने के बाद ही दर्शन करने की व्यवस्था लागू की, जिसके चलते आने वाले कुछ दिनों तक सभी धामों में बुकिंग फुल हो चुकी हैI

शुरुआती दिनों से ही लगातार यात्रियों की बढ़ रही संख्या के बाद प्रदेश सरकार ने यात्रा पर आने से पूर्व उनका पंजीकरण अनिवार्य कर दिया थाI जिसके बाद अब वही श्रद्धालु दर्शन कर पाएंगे जिन्होंने पूर्व में पंजीकरण कराया हैI राज्य सरकार की ओर से यात्रियों को किसी भी तरह की परेशानी से बचाने के लिए पंजीकरण और स्लाट बुकिंग करने की व्यवस्था लागू की गयी है।

पंजीकरण करवा रही संस्था ने बताया है कि 31 मई तक यमुनोत्री धाम के दर्शन की बुकिंग फुल है। वहीं केदारनाथ धाम के लिए 25 तक मई और संपूर्ण चारधाम 17 मई तक दर्शन के लिए फुल है। शासन और प्रशासन की ओर से भी देश भर के श्रद्धालुओं से यह अपील की जा रही है कि बुकिंग का स्लाट देखने के बाद ही वह अपना यात्रा का कार्यक्रम निर्धारित करें। पंजीकरण काउंटर के माध्यम से भी श्रद्धालुओं को इस बात की जानकारी दी जा रही है। जबकि आनलाइन वेबसाइट में भी यह सुविधा उपलब्ध है।

शनिवार को बदरीनाथ धाम में यात्रियों का आंकड़ा एक लाख पार कर चुका है। हालांकि मंदिर मे दर्शनों के लेकर यात्रियों के लिए पर्याप्त इंतजाम हैं। बदरीनाथ धाम में शनिवार को 13,438 श्रद्धालु पहुंचे हैं इसी के साथ बदरीनाथ धाम में कपाट खुलने से अब तक पहुंचे श्रद्धालुओं की संख्या 117703 हो गई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments