Latest news
नंदा देवी बायोमॉनिटरिंग एक्सपीडिशन हिमालयी जैव विविधता संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहलः उनियाल न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ और सुदृढ़ बनाने में ‘‘जूडिशियम 2.0’’ महत्वपूर्ण पहलः मुख्यमंत्री देहरादून की 30 होनहार बेटियों को मिला नई उड़ान का अवसर एसआईआर की शुरुआत, सोमवार से मतदाताओं को बीएलओ घर-घर बांटेंगे गणना फार्म कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों से वैज्ञानिक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने का किया आह्वान नरेंद्रनगर पालिका चुनाव का प्रचार थमा, मंत्री सुबोध उनियाल ने भाजपा सभासद प्रत्याशियों के समर्थन में... अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को तैयारियां तेज स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रगति, हैंडओवर की स्थिति एवं संचालन-अनुरक्षण कार्यों की डीएम ने की समीक्... उत्तरांचल प्रेस क्लब के स्वास्थ्य शिविर में 142 पत्रकारों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण उत्तराखण्ड में बीएलओ को मिलेगा एक माह के मोबाइल रिचार्ज का भुगतान

[t4b-ticker]

Monday, June 8, 2026
Homeउत्तराखण्डतकनीकी शिक्षा मंत्री सुबोध उनियाल ने रजिस्ट्रार संदीप कुमार की चयन प्रक्रिया...

तकनीकी शिक्षा मंत्री सुबोध उनियाल ने रजिस्ट्रार संदीप कुमार की चयन प्रक्रिया को किया निरस्त

देहरादून: तकनीकी शिक्षा मंत्री सुबोध उनियाल ने घुड़दौड़ी स्थित जी.बी.पन्त इन्स्टीट्यूट ऑफ इन्जीनियरिंग, टेक्नालॉजी की बोर्ड आफ गवर्नर (बीओजी) की बैठक में पूर्व में रजिस्ट्रार पद पर संदीप कुमार की नियुक्ति को नियम विरुद्ध मानते हुए समूची चयन प्रक्रिया को निरस्त कर दिया है। इसके अलावा तकनीकी शिक्षा मंत्री ने विभिन्न इंजीनियरिंग कॉलेजों के लिए एक ही एक्ट बनाये जाने की बात कहीI 

तकनीकी शिक्षा मंत्री ने कहा कि अनियमितता के आरोप में रजिस्ट्रार संदीप कुमार निलंबित चल रहे हैं। 19 अगस्त 2021 को शासन ने रजिस्ट्रार संदीप कुमार को पिथौरागढ़ के नन्हीं परी सीमांत इंजीनियरिंग कालेज से संबद्ध कर दिया था। हाईकोर्ट के वर्ष 2009 से संबंधित आदेश के अनुपालन में भी एक कमेटी का गठन किया गया है। इसकी रिपोर्ट अगली बोर्ड बैठक में रखी जाएगी। मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि किसी भी प्रकार की गडवड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि प्रभारी व्यवस्था को समाप्त करके निदेशक के पूर्णकालिक नियुक्ति प्रक्रिया का पालन किया जायेगा। उन्होंने कहा कि विभिन्न इन्जीनियरिंग कॉलेज के अलग अलग नियमों को एक अधिनियम के तहत लाया जायेगा। इससे पर्यवेक्षण करने में मदद मिलेगी और पारदर्शी व्यवस्था सुनिश्चित होगी।

एक अन्य निर्णय के तहत इंस्टीट्यूट के कार्यवाहक निदेशक पर कार्रवाई संबंधी डीएम की रिपोर्ट की समीक्षा भी अगली बैठक में होगी। कार्मिकों संबंधी मामले में कैरियर एडवांसमेंट स्कीम के तहत पदोन्नति व ग्रेेड पे वृद्धि की जाएगी। बैठक में स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई। मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि प्रभारी व्यवस्था को समाप्त कर निदेशकों की पूर्णकालिक नियुक्ति प्रक्रिया का पालन किया जाएगा।

बैठक में सचिव तकनीकी शिक्षा एवं बोर्ड के उपाध्यक्ष रविनाथ रमन, बोर्ड के सदस्य सचिव एवं निदेशक डा.वाई सिंह, निदेशक प्राविधिक शिक्षा हरि सिंह, संयुक्त सचिव संजय टोलिया आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments