Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डलोकतंत्र के लिए पत्रकारिता एक महत्वपूर्ण स्तंभ: सीएम धामी

लोकतंत्र के लिए पत्रकारिता एक महत्वपूर्ण स्तंभ: सीएम धामी

पंतनगर: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को पंतनगर में नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट (इंडिया) उत्तराखण्ड द्वारा आयोजित प्रांतीय अधिवेशन में प्रतिभाग किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकतंत्र के लिए पत्रकारिता एक महत्वपूर्ण स्तंभ है। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता पारदर्शी होनी चाहिए एवं आम आदमी से जुड़ी होनी चाहिए, मुख्यमंत्री ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि हमारे राज्य में इसी प्रकार की पत्रकारिता रही है।

पत्रकार अधिवेशन में सीएम धामी ने अपने कॉलेज के दिनों को याद करते हुए कहा कि उनके घर में अखबार नहीं आता था। चाय वाले की दुकान पर जाकर अखबार पढ़ते थे। उस अखबार को 50 से 100 लोग पढ़ते थे। अखबार के जरिये ही उन्हें पता चलता था कि देश दुनिया अमेरिका व सोवियत संघ में क्या  चल रहा है। बड़े बड़े सम्पादकीय पढ़ा करते थे, दो ढाई घण्टे तक अखबार पढ़ा करते थे।

सीएम ने यह भी कहा कि चुनाव से पहले प्रदेश की जनता से किए गए वादों के अनुरूप सरकार काम कर रही है, प्रदेश में यूनिफॉर्म सिविल कोड को लागू करने की दिशा में सरकार ने काम शुरू कर दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में सड़कों के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य हुए हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही ऊधमसिंह नगर में एम्स की सुविधा भी मिल सकेगी जिसका शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर दिया है।

इसके अलावा मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले 2 सालों से चारधाम यात्रा बाधित थी लिहाज़ा इस साल यह यात्रा विधिवत रूप से शुरू हो चुकी है। उन्होंने कहा यह यात्रा एक ऐतिहासिक यात्रा बनेगी, इस बार हमारी कल्पना से भी अधिक श्रद्धालु आ रहे हैं लेकिन सरकार के स्तर पर पूरी मॉनिटरिंग की जा रही है।

कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल , नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट (इंडिया) उत्तराखण्ड के पदाधिकारी समेत बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments