Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डबुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर हरिद्वार में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, सीएम...

बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर हरिद्वार में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, सीएम एवं राज्यपाल ने दी शुभकामनाएं

देहरादून : बुद्ध पूर्णिमा के शुभ अवसर पर स्नान के लिए हरिद्वार में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा है। स्नान के लिए एक दिन पहले से ही धर्मनगरी में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ गई थी। होटल धर्मशालाएं सभी फुल होने से कई श्रद्धालुओं को गंगा घाटों पर ही रात गुजारनी पड़ी। रात गंगा घाटों पर गुजारने के बाद श्रद्धालुओं ने हरकी पैड़ी सहित गंगा घाटों पर आस्था की डुबकी लगाई। 

बुद्ध पूर्णिमा स्नान पर यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए पुलिस ने यातायात प्लान जारी किया था। सोमवार की सुबह छह बजे से रात 10 बजे तक भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। दिल्ली-मेरठ-मुजफ्फरनगर से हरिद्वार आने वाले हल्के वाहन मंगलौर से डायवर्ट कर रुड़की बाइपास होते हुए हरिद्वार भेजे जाएंगे। यमुनानगर-सहारनपुर से हरिद्वार आने वाले हल्के वाहन भगवानपुर से इमलीखेड़ा से बहादराबाद होते हुए हरिद्वार आएंगे।

वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुद्ध पूर्णिमा के उपलक्ष में प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी है। सीएम ने कहा कि भगवान बुद्ध के करुणा, अहिंसा और समानता का संदेश मानवता के लिए प्रकाश स्तंभ के रूप में काम कर रहे हैं। गौतम बुद्ध के उपदेश हर परिस्थिति और काल में प्रासंगिक है। उनकी दी गई शिक्षा हमें संयम से आगे बढ़ने का संदेश देती है। महात्मा बुद्ध के विचार व जीवन मूल्य एक बेहतर समाज और राष्ट्र निर्माण के लिए हमेशा मार्गदर्शक रहेंगे।

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने भी बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर प्रदेश वासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। अपने संदेश में उन्होंने कहा कि भगवान बुद्ध ने विश्व को मानवता, प्रेम, सत्य, अहिंसा, शांति व सेवा का संदेश दिया है। भगवान बुद्ध का प्रेम सहनशीलता एवं करुणा का संदेश वर्तमान में भी प्रासंगिक है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments