Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
HomeUncategorizedपरिवहन आयुक्त ने दिए निर्देश, वाहनों की जांच के समय न बने...

परिवहन आयुक्त ने दिए निर्देश, वाहनों की जांच के समय न बने जाम की स्थिति

देहरादून: परिवहन आयुक्त रणवीर चौहान ने रविवार को विभागीय यात्रा चेक पोस्ट भद्रकाली का निरीक्षण किया। भद्रकाली चेक पोस्ट पर गंगोत्री और यमुनोत्री जा रहे यात्रीयों के वाहनों को ग्रीन कार्ड और ट्रिप कार्ड की जांच के लिए रोका जाता है। भद्रकाली से बद्रीनाथ- केदारनाथ हाईवे के वाहन भी होकर गुजरते हैं।

वाहनों की भारी भीड़ के कारण अत्यधिक जाम की स्थिति को देखते हुए परिवहन आयुक्त ने चेकपोस्ट प्रभारी को निर्देश दिए कि वाहनों की जांच के समय इस बात का ध्यान रखा जाए कि जाम की स्थिति न बने। वाहनों के ग्रीन कार्ड व ट्रिप कार्ड की फ़ोटो खींच ने के बाद वाहनों को जाने दिया जाए। वाहनों की प्रविष्टि बाद में की जाए।

साथ ही उनके द्वारा भद्रकाली चेकपोस्ट को भद्रकाली – नरेंद्रनगर मार्ग पर किसी दुसरे स्थान में ट्रान्सफर करने के लिए स्थान को चिन्हित करने का भी निर्देश दिया गया। निरीक्षण के समय संयुक्त परिवहन आयुक्त एस.के. सिंह, आर.टी.ओ. प्रशासन, देहरादून डी.सी. पठोई, ऋषिकेश ए.आर.टी.ओ. प्रशासन अरविंद पांडेय, ए.आर.टी.ओ. प्रवर्तन ऋषिकेश मोहित कोठारी, ए.आर.टी.ओ. टिहरी चक्रपाणि मिश्र उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments