Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डबड़ी पहल- पत्रकार उमेश कुमार ने शुरू करवाया निजी खर्चे में पुल...

बड़ी पहल- पत्रकार उमेश कुमार ने शुरू करवाया निजी खर्चे में पुल का निर्माण, पुल की वजह से गई थी बच्चे की जान

हरिद्वार: एक बड़ी खबर आपको बता दें कि ख़ानपुर विधानसभा क्षेत्र से जहाँ पासापुर गाँव मे पत्रकार उमेश कुमार ने स्वयं के खर्चे में एक ऐसे पुल का निर्माण शुरू कर दिया है जिस क्षतिग्रस्त पुल की वजह से एक बच्चे की भी मौत हो गई थी।

आपको बता दें कि जो काम सरकारी तंत्र और जनप्रतिनिधि आजतक नही कर पाए उसे उमेश कुमार ने त्वरित करके दिखाया है।
आज सुबह उमेश कुमार पासापुर गाँव पहुँचे जहाँ उन्होंने इस पुल का निर्माण कार्य शुरू करवाया जिसके बाद ग्रामीणों ने उनका धन्यवाद किया।

जिन दम्पप्ति का बच्चा इस पुल की वजह से नाले में गिर गया था और उसकी मौत हो गई थी उन्होंने बताया कि आजतक न तो वर्तमान विधायक ने औऱ न अन्य किसी सरकारी सिस्टम ने इस पुल की सुध ली पर उमेश कुमार ने इस पर तुरन्त काम भी शुरू करवा दिया।

आपको बता दें कि पिछले ही सप्ताह उमेश कुमार जब पासापुर गाँव के भृमण पर गये थे तब उन्हें इस पुल के बारे में जानकारी मिली थी उन्होंने जनता से वादा किया था कि वो जल्द इसका निर्माण कार्य प्रारंभ करवाएंगे। आज उसी कड़ी में एक सप्ताह के भीतर ही निर्माण कार्य भी शुरू हो चुका है।

उमेश कुमार ने बताया कि जिस काम की वजह से लोगो की जान पर बनती हो । पहले भी एक बच्चे की मौत इस पुल की वजह से हो चुकी है ऐसे में आज इसका निर्माण कार्य शुरू होना जरूरी था क्योंकि वर्तमान विधायक से लेकर पूरा सरकारी तंत्र लापरवाह बना हुआ है ऐसे में आखिर जनता कब तक अपनो को खोती रहेगी।

आपको बता दें कि उमेश कुमार के कामो की क्षेत्रीय जनता खूब सराहना कर रही है कि जो काम सरकारी तंत्र और वर्तमान विधायक नही कर पाया उसे उमेश कुमार ने करके दिखाया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments