Latest news
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई देहरादून में नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन अंतिम चरण में, जल्द होगा जनता को समर्पित टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्रः सीएम 17 लाख से अधिक लाभार्थियों ने उठाया आयुष्मान योजना का लाभः डॉ. धन सिंह डीएम देहरादून सविन बंसल ने राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम रुड़की में क...

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeअपराधजागर के दौरान युवक के सर पर हुआ खून सवार, भाइयों पर...

जागर के दौरान युवक के सर पर हुआ खून सवार, भाइयों पर किया चाकू से वार

देहरादून: पूजा के दौरान चचेरे भाई ने चाकू से दो भाइयों पर हमला कर दिया I जिसमें एक भाई की मौके पर ही मौत हो गई है। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया है।

कपकोट तहसील के नौकोड़ी, हरसिंग्याबगड़ गांव में धाम सिंह कोरंगा के आंगन पर 40 परिवारों के बिरादरों की घन्याली यानी जागर लगी थी। गांव में जागर (इष्‍ट पूजा) के दौरान के यह घटना हुई I

ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार, जागर के दौरान शंकर सिंह और खुशाल सिंह पुत्र मोहन सिंह अलाव सेक रहे थे I चचेरे भाई वन पंचायत सरपंच चंचल सिंह पुत्र जवाहर सिंह और महेश सिंह पुत्र जवाहर सिंह भी वहां मौजूद थे। इस बीच चंचल सिंह और महेश सिंह ने चाकू से आग सेक रहे शंकर सिंह उम्र 43 वर्ष और उनके छोटे भाई खुशाल सिंह उम्र 40 पर ताबड़ तोड़ हमला बोल दिया। शंकर सिंह अचेत होकर वहीं गिर गए। वहीं खुशाल भी घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया।

जिसके बाद वहां आयोजित जागर में अफरातफरी मच गई। शंकर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। खुशाल को जिला अस्पताल लाया गया। जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

घटना रविवार की रात लगभग 12.30 बजे की बताई जा रही है। कपकोट के थानाध्यक्ष प्रताप सिंह नगरकोटी ने बताया कि घटना की जांच प्रारंभ कर दी गई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments