Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeअपराधस्टेटस पर किए कमेंट से छिड़ा विवाद, बीच सड़क में लड़की की...

स्टेटस पर किए कमेंट से छिड़ा विवाद, बीच सड़क में लड़की की लाठी-डंडों से की पिटाई

देहरादून: युवतियों के दो गुटों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है I मारपीट का वीडियो इंटरनेट पर वायरल होने से शहर में हडकंप मच गया है I जिसके बाद पुलिस ने युवतियों के खिलाफ कार्रवाई की I

दरअसल, गंगनहर कोतवाली क्षेत्र रामपुर गांव निवासी एक युवती डांसर है। कुछ दिन पहले उसने फेसबुक पर स्टेटस डाला। जिसपर सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र के पठानपुरा मोहल्ला निवासी एक युवती ने कुछ टिप्पणी कर दी थी। इसी को लेकर दोनों के बीच विवाद छिड़ गया I

इसके बाद 23 दिसंबर को पठानपुरा निवासी युवती रामपुर गांव की तरफ किसी काम से आई थी। इसी दौरान रामपुर गांव निवासी युवती ने उसकी जबरदस्त पिटाई कर दी। साथ ही उसने पिटाई का वीडियो बनाकर इसे इंटरनेट पर प्रसारित कर दिया। इसे लेकर पठानपुरा मोहल्ला निवासी युवती और उसकी बहन आक्रोशित थी।

इस घटना के अगले दिन यानी 24 दिसंबर की रात को रामपुर गांव निवासी युवती सिविल लाइंस में किसी काम से आई थी।सिविल लाइंस में होटल सेंटर प्वाइंट के पास पठानपुरा की दोनों बहनों ने अपनी मेहवड़ निवासी साथी के साथ मिलकर रामपुर गांव की युवती को घेर लिया। तीनों ने मिलकर उस पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इसी बीच किसी ने सड़क पर हुई मारपीट का वीडियो बनाकर इंटरनेट पर डाल दिया।

इंटरनेट पर यह वीडियो वायरल होने के बाद एसएसपी अजय सिंह ने इसकी जांच के निर्देश दिए। जांच में पता चला कि यह वीडियो सेंटर प्वाइंट होटल के पास का ही है। जिसके बाद उन्होंने सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस को युवतियों को चिन्हित कर कार्रवाई के निर्देश दिए।

सिविल लाइन कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक प्रदीप तोमर ने इन युवतियों को चिन्हित कर रविवार को गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र चौहान ने बताया कि युवतियों पर 81 पुलिस एक्ट में चालान कार्रवाई की गई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments