Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeउत्तराखण्डपत्नी के सर पर हुआ खून सवार, स्टील की रॉड से वार...

पत्नी के सर पर हुआ खून सवार, स्टील की रॉड से वार कर पति को सुलाया मौत की नींद

समय रहते इलाज मिलने पर बच सकती थी पति की जान

देहरादून: गुस्साई पत्नी ने पति को स्टील की रॉड से पीट-पीटकर मौत की नींद सुला दिया I डेढ़ बजे से तड़पते हुए शाम साढ़े सात बजे तक पति का शव सीडियों में पड़ा रहा I

हत्यारोपित पत्नी गीता भनवाल ने पुलिस को बताया कि दोपहर में 10 वर्षीय बेटा दिव्यांशु स्कूल गया था और वह घर पर अकेली थी। करीब एक बजे पति शराब के नशे में धुत होकर घर पहुंचा। कपड़े उतारकर उसके करीब आने का प्रयास करने लगा। इस पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। आक्रोश में आकर पत्नी ने खिड़की के पर्दे पर लगी स्टील की रॉड उतारकर पति के सीने व सिर पर छह-सात वार कर दिए।

बड़े भाई कुंदन ने बताया कि वह देर शाम काम से घर पहुंचे। जानवरों को चारा देने के बाद टीवी पर आइपीएल मैच देखने लगे। शाम साढ़े सात बजे उनका भतीजा ताई के पास आया और बताया कि पापा को मम्मी ने मार दिया है। इस पर वह तीसरी मंजिल पर पहुंचे तो भाई की मौत हो चुकी थी। उसका शव खून से लथपथ था। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सीओ सिटी का कहना है कि समय से लक्ष्मण को उपचार मिलता तो उसकी जान बच सकती थी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments