Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
HomeUncategorizedमिसराज पट्टी के मजरा बटोली के आपदाग्रस्त परिवारों के विस्थापन के अनुरोध...

मिसराज पट्टी के मजरा बटोली के आपदाग्रस्त परिवारों के विस्थापन के अनुरोध पर डीएम ने गठित की समिति

देहरादून। जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में 20 सितंबर को आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में ग्रामीणों ने डीएम को सुनाई थी अपनी व्यथा। ग्रामीणों ने बताया वे आपदाग्रस्त क्षेत्र की विस्थापन की मांग को लेकर वर्षों से दर-दर भटक रहें किंतु किसी ने भी संज्ञान नही लिया। जिलाधिकारी ने क्षेत्रवासियों को त्वरित कार्यवाही का आश्वासन देते हुए अधिकारियों से उक्त ग्राम क्षेत्र की वस्तुस्थिति जानी, जिस पर त्वरित कार्यवाही करते हुए समिति का गठन कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
जनपद देहरादून की तहसील विकासनगर के ग्राम मिसरास पट्टी के मजरा बटोली में आयी आपदा से भू-धंसाव होने के परिणाम स्वरूप मजरा बटोली का मार्ग पूर्णतया क्षतिग्रस्त होने के उपरान्त रास्ता बनना संभव नहीं है के सम्बन्ध में सम्बन्धित क्षेत्रवासियों द्वारा प्रार्थना पत्र प्रेषित करते हुए उन्हें विस्थापित किये जाने का अनुरोध किया गया था। जिलाधिकारी के आश्वासन एवं त्वरित कार्यवाही के निर्देश पर ग्रामीणों विस्थापन की उम्मीद जग गई है।
जिलाधिकारी ने जनपद देहरादून की तहसील विकासनगर के ग्राम मिसरास पट्टी के मजरा बटोली में उत्तराखण्ड सरकार के शासनादेश पुनर्वास नीति /2007, आपदा प्रबन्धन एवं पुनर्वास शासनादेश 2021 में दिए गए प्राविधानों के अनुसार एसडीएम विकास नगर की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया। समिति में उप जिलाधिकारी, विकासनगर, अधिशासी अभियन्ता, लो०नि०वि०, प्रान्तीय खण्ड, देहरादून, जिला आपदा प्रबन्धन अधिकारी, देहरादून, सहायक भू-वैज्ञानिक, भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग, देहरादून शामिल है। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया है कि उपरोक्त गठित समिति ग्राम मिसरास पट्टी के मजरा बटोली, तहसील विकासनगर का संयुक्त निरीक्षण/विस्तृत जॉच कर सुस्पष्ट रिपोर्ट मंतव्य सहित तत्काल प्रस्तुत करेगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments