Latest news
नंदा देवी बायोमॉनिटरिंग एक्सपीडिशन हिमालयी जैव विविधता संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहलः उनियाल न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ और सुदृढ़ बनाने में ‘‘जूडिशियम 2.0’’ महत्वपूर्ण पहलः मुख्यमंत्री देहरादून की 30 होनहार बेटियों को मिला नई उड़ान का अवसर एसआईआर की शुरुआत, सोमवार से मतदाताओं को बीएलओ घर-घर बांटेंगे गणना फार्म कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों से वैज्ञानिक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने का किया आह्वान नरेंद्रनगर पालिका चुनाव का प्रचार थमा, मंत्री सुबोध उनियाल ने भाजपा सभासद प्रत्याशियों के समर्थन में... अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को तैयारियां तेज स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रगति, हैंडओवर की स्थिति एवं संचालन-अनुरक्षण कार्यों की डीएम ने की समीक्... उत्तरांचल प्रेस क्लब के स्वास्थ्य शिविर में 142 पत्रकारों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण उत्तराखण्ड में बीएलओ को मिलेगा एक माह के मोबाइल रिचार्ज का भुगतान

[t4b-ticker]

Monday, June 8, 2026
Homeउत्तराखण्डपीपीपी मॉडल पर मल्टीपल इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन थापना को टेंडर प्रक्रिया...

पीपीपी मॉडल पर मल्टीपल इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन थापना को टेंडर प्रक्रिया शुरू

देहरादून। शहर में जल्द ही नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत नजर आएंगे ई वी चार्जिंग पॉइंट, जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशन में युद्धस्तर पर चल रहा है कार्य। विगत सप्ताह जिला अधिकारी ने मल्टीपल ई वी चार्जिंग पॉइंट स्थापित करने हेतु बैठक लेते हुए स्थान चिन्हित करने हेतु समिति का गठन किया था, समिति में पुलिस, ट्रैफिक पुलिस, नगर निगम और लोक निर्माण विभाग सहित राजस्व के अधिकारी शामिल हैं। डीएम के निर्देश पर एक सप्ताह के भीतर ही टेंडर प्रक्रिया शुरू हो गई है।
यह एक जीरो इन्वेस्टमेंट बेस्ड प्रक्रिया है। संबंधित कंपनी को नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत स्थान उपलब्ध कराए जाएंगे जहां कंपनी स्वयं अपने उपकरण आदि स्थापित करेंगे। इससे एक तरफ नगर निगम की आय में वृद्धि होगी वहीं रोजगार के अवसर भी खुलेंगे तथा शहर में इलेक्ट्रॉनिक वाहन संचालन को बढ़ावा मिलेगा। शहर में प्रथम चरणमें आईएसबीटी, गांधी पार्क, महाराणा प्रताप चौक, जॉलीग्रांट एयरपोर्ट, लच्छीवाल टोल प्लाजा,मॉल ऑफ देहरादून, अजबपुर फ्लाईओवर, बल्लूपुर फ्लाईओवर, विधानसभा रोड आदि स्थानों पर मल्टीपल ईवी चार्जिंग पॉइंट स्थापित किए जाने की है योजना।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments