Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeहादसाडिवाइडर से टकरायी तेज रफ्तार बाइक, एक की मौत, एक घायल

डिवाइडर से टकरायी तेज रफ्तार बाइक, एक की मौत, एक घायल

देहरादून: डोईवाला क्षेत्र में भानियावाला चैक पर देर शाम एक तेज रफ्तार बाइक के पहलेे डिवाइडर फिर विघुत पोल से टकरा जाने से दो लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये। स्थानीय लोगों द्वारा उन्हे अस्पताल पहुंचाया गया जहाँ उपचार के दौरान एक की मौत हो गयी जबकि दूसरे की हालत चिंताजनक बनी हुई है। सूचना मिलने पर पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार कल शाम लगभग 6 बजे बाइक सवार दो युवक तेज रफ्तार से ऋषिकेश से डोईवाला की ओर आ रहे थे। जब वह भनियावाला दुर्गा चैक पर पहुंचे तो अचानक चालक अपना नियंत्रण खो बैठा और उनकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। उसके बाद बाइक एक विघुत पोल से टकराई, जिससे दोनों युवकों के सिर पर गंभीर चोटें आई है।

सड़क हादसा देख स्थानीय लोगों ने घायलों को हिमालयन हास्पिटल जौलीग्रांट में भरती कराया। वहां पर 31 वर्षीय नवीन ध्यानी निवासी शांतिनगर ढालवाला मुनीकीरेती टिहरी गढ़वाल की उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं बाइक चालक 29 वर्षीय आशीष राणा निवासी गढ़ी श्यामपुर ऋषिकेश की हालत गंभीर बनी हुई है।

पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे लेकर अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है। वहीं दोनों के स्वजनों को भी सूचित कर दिया गया। जिसके बाद परिजन अस्पताल पहुंच गए हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments