Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeराजनीतिअरविंद केजरीवाल जैसे भ्रष्ट व्यक्ति को सत्ता में रहने का कोई अधिकार...

अरविंद केजरीवाल जैसे भ्रष्ट व्यक्ति को सत्ता में रहने का कोई अधिकार नहीं है: अनुराग ठाकुर

देहरादून: केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता अनुराग ठाकुर ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर जमकर निशाना साधा हैं| उन्होंने केजरीवाल पर दिल्ली के लोगों का पैसा लूट, शराब माफिया को मालामाल कर देने का आरोप लगाया हैं।

ठाकुर ने कहा कि गरीब आपदा के समय दिल्ली छोड़ कर जा रहे थे और आपकी सरकार उस समय भी शराब माफिया को धन-धन कराने की बात कर रही थी। 

अनुराग ठाकुर ने कहा कि इन गंभीर भ्रष्टाचार के आरोपों पर उपराज्यपाल ने सीबीआई जांच के लिए गृह मंत्रालय को पत्र लिखा और उस पर केजरीवाल चुप रहे। इससे साफ दिखता है कि आपके नाक के तले आपके के लोगों ने मिलकर घोटाला किया है। आप (अरविंद केजरीवाल) जैसे भ्रष्ट व्यक्ति को सत्ता में रहने का कोई अधिकार नहीं है।”

उन्होंने आगे कहा, आपके विभागों से एक के बाद एक भ्रष्टाचार के मामले सामने आ रहे हैं। आपने राजनीति में आने से पहले बड़े-बड़े दावे किए लेकिन आपकी सरकार भ्रष्टाचार के नए कीर्तिमान बना रही है। आपने भ्रष्टाचारियों को आश्रय दिया है। जिस तरह से आपने टीवी पर झूठ बोला और भाजपा के किसी भी आरोप का जवाब नहीं दे सके, यह दर्शाता है कि बड़ा घालमेल हुआ है।

बता दें, दिल्ली में अरविंद केजरीवाल सरकार को उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने एक और बड़ा झटका दिया है। उपराज्यपाल ने दिल्ली सरकार की नई एक्साइज पॉलिसी की सीबीआई जांच की सिफारिश की है। बताया जा रहा है कि मुख्य सचिव की रिपोर्ट के बाद एलजी ने यह कदम उठाया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments