Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्ड खाई में गिरा वाहन, तीन लोगों की दर्दनाक मौत

 खाई में गिरा वाहन, तीन लोगों की दर्दनाक मौत

देहरादून: हिमाचल प्रदेश से विकासनगर की ओर आते समय मीनस के पास एक बुलेरो कैंपर अनियंत्रित होकर मुख्य मार्ग से लगभग 200 मीटर खाई में गिर गई, जिसमें सवार तीन लोगों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। एसडीआरएफ टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँच त्वरित कार्यवाही करते हुए वाहन में फंसे तीनों शवों को बाहर निकाला।

देहरादून: शनिवार सुबह पछवादून के चकराता क्षेत्र में एक वाहन के खाई में गिर जाने से तीन लोगों की मौत हो गयी। सूचना मिलने पर पुलिस व एसडीआरएफ टीम ने मौके पर पहुंच कर तीन शवों को बाहर निकालकर स्थानीय पुलिस के सुर्पुद किया। पुलिस ने मृतकों के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार शनिवार  सुबह तहसीलदार चकराता द्वारा एसडीआरएफ टीम कोे सूचना दी गयी कि मीनस के पास पाटण नामक स्थान पर एक बुलेरो कैम्पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। सूचना मिलने पर पोस्ट त्यूणी में तैनात एसडीआरएफ टीम मय आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल हेतु रवाना हुई। घटनास्थल पर एक बुलेरो कैंपर जिसमें 3 लोग सवार थे जो नेवल टिकरी, तहसील- चौपाल, हिमाचल प्रदेश से विकासनगर की ओर आ रहे थे।

मृतको की पहचान राकेश कुमार पुत्र सूरत सिंह, 26 वर्ष (वाहन चालक) सुरजीत सिंह पुत्र जगत राम, 35 वर्ष व श्याम सिंह पुत्र भागमल, 48 वर्ष निवासी ग्राम टिकरी, तहसील नेरवा, शिमला, हिमाचल प्रदेश के रूप में की गयी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments