Latest news
पुल के अधूरे निर्माण से बनी बाढ़ की स्थिति, गुस्साए लोगों ने एई के मुंह पर पोती मिट्टी अल्मोड़ा भाजपा ने तैयार किया सेवा और संगठन की मजबूती का रोडमैप गढ़वाल सभा का दस दिवसीय उत्तराखंड कौथिग 24 अक्टूबर से दून में होगा प्रदेश कांग्रेस प्रभारी ने लिया मुख्यमंत्री आवास घेराव कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून में सर्राफ मंडल की एग्जीबिशन का किया अवलोकन हरितालिका तीज उत्सव को सरकारी स्तर पर और अधिक भव्य रूप से आयोजित किया जाएगाः सीएम युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeउत्तराखण्डबरसात शुरू होते ही सब्जियों के दामों में भारी उछाल

बरसात शुरू होते ही सब्जियों के दामों में भारी उछाल

देहरादून: बरसात का सीजन शुरू होते ही सब्जियों के दामों ने आसमान छूना शुरू कर दिया है। कुछ दिनों पहले तक चालीस रुपये किलो बिकने वाला टमाटर अब 80 से लेकर 100 रुपये किलो तक पहुंच गया है। लगातार बढ़ रही महंगाई का सबसे बड़ा असर गरीब व सामान्य परिवारों पर पड़ रहा है।

यही नहीं, कई सब्जियों के दामों में अभी और अधिक उछाल देखने को मिल सकता है। प्रदेश की राजधानी दून के बाजार में सब्जियां पहाड़ी व मैदानी क्षेत्रों से आती हैं, लेकिन पिछले एक सप्ताह से सब्जियों के दामों ने आम जन की जेब ढीली कर दी है।
सब्जियों के दाम बढ़ने के पीछे मैदानी क्षेत्रों में वर्षा बताई जा रही है।

एक सब्जी विक्रेता ने बताया कि बरसात का मौसम शुरू होने के बाद मंडी में भी कम सब्जी पहुंच रही है। ऐसे में ताजा सब्जी भी उपलब्ध नहीं हो पा रही है। बरसात के कारण कुछ दिन में आलू, टमाटर व प्याज के दाम और अधिक बढ़ सकते हैं।
सब्जियों के बढ़ रहे दाम का असर नागरिकों की थालियों में दिखने लगा है।

सब्जी व्यापारियों ने बताया कि महंगाई के कारण अधिकांश ग्राहक पाव भर सब्जी ही खरीद रहे हैं। महंगी सब्जियों से लोगों को कब राहत मिलेगी, इस बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता। इधर, गृहणियों ने सब्जियों के दाम बढ़ने पर थाली में सब्जी की मात्रा में कटौती करनी शुरू कर दी है। अधिकांश गृहणियां टमाटर खरीदने के बजाय टोमेटो प्यूरी से काम चलाने लगी हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments