Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डसीएम का लंदन दौरा राज्य को अग्रणी बनाने की दिशा में एक...

सीएम का लंदन दौरा राज्य को अग्रणी बनाने की दिशा में एक सार्थक पहलः अग्रवाल

देहरादून। इन्वेस्टर समिट को लेकर लंदन दौरे से उत्तराखंड लौटने पर कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने उनका स्वागत किया। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के लंदन दौरे को राज्य की तरक्की की सही दिशा में बढ़ता कदम बताया। कहा कि सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने का लक्ष्य प्राप्त करने की दिशा मे एक सफल उड़ान है।
डॉ अग्रवाल ने कहा कि पहले ही चरण में 12500 हजार करोड़ के निवेश प्रस्ताव का मिलना स्पष्ट करता है कि उत्तराखंडियों के सपने को पूरा करने के लिए सही दिशा में आगे बढ़ रहे हैं । डॉ अग्रवाल ने कहा कि राज्य के विकास और 2025 तक सर्वश्रेष्ठ राज्य बनने के लिए वृहद पैमाने पर पूंजी निवेश की जरूरत को मुख्यमंत्री श्री धामी ने समझा और विशेषज्ञों, शीर्ष अधिकारियों व तकनीकी संस्थाओं से गहन विमर्श कर निवेश आकर्षित करने के लिए योजना तैयार की है। डॉ अग्रवाल ने कहा कि पीएम मोदी की सीख, बड़े उद्देश्यों के लिए लक्ष्य भी बड़े और प्रयास करने का धामी जी ने अक्षरसरू पालन किया है। कहा कि सीएम धामी जी इस दौरे में सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था की संभावनाओं वाले राज्य की तस्वीर स्थापित करने में सफल हुए हैं। जिसको निवेश आमंत्रण के आगे होने वाले चरणों में दोहराकर, वे 8-9 दिसंबर में होने वाले ग्लोबल समिट के लिए तय लक्ष्य को प्राप्त करने में अवश्य सफल होंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments