Latest news
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई देहरादून में नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन अंतिम चरण में, जल्द होगा जनता को समर्पित टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्रः सीएम 17 लाख से अधिक लाभार्थियों ने उठाया आयुष्मान योजना का लाभः डॉ. धन सिंह डीएम देहरादून सविन बंसल ने राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम रुड़की में क...

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तराखण्डअल्मोड़ा में मॉर्निंग वाॅक पे निकले सीएम धामी युवाओं के साथ लगाई...

अल्मोड़ा में मॉर्निंग वाॅक पे निकले सीएम धामी युवाओं के साथ लगाई दौड़

देहरादून: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अल्मोड़ा में मार्निग वाॅक करते समय स्थानीय लोगों विशेष रूप से युवाओं से मिले और उनसे सरकार द्वारा किये जा रहे विकास कार्यों का फीडबैक लिया। सुबह टहलते समय सीएम ने स्पोर्ट्स स्टेडियम में युवाओं के साथ दौड़ लगाई और बैडमिंटन भी खेला।

मार्निग वाॅक करते समय सीएम धामी ने युवाओ से कहा कि अच्छा स्वास्थ्य सबसे महत्वपूर्ण है। पढाई के साथ ही फिट रहना भी बहुत जरूरी है। खेल को हमें अपनी आदत में शामिल करना चाहिए और कहा हम सभी मिलकर “खेलो इंडिया और फिट इंडिया मूवमेंट” में पूरी तन्मयता के साथ शामिल होकर खेल के क्षेत्र में भी देश के अग्रणी राज्यों में शुमार होने का संकल्प लें।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जब भी जिलों के दौरों पर जाते हैं तो रात्रि विश्राम वहीं करते हैं तो सवेरे मार्निग वाॅक पर जरूर जाते हैं। इस दौरान आम लोगो से मिलकर उनका हाल-चाल भी जानते हैं और सरकारी विकास योजनाओं व विकास कार्यों के बारे में फीडबैक भी लेते हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments