Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeराजनीतिसीएम धामी की मची धूम, हिमाचल, दिल्ली के बाद गुजरात में भी...

सीएम धामी की मची धूम, हिमाचल, दिल्ली के बाद गुजरात में भी करेंगे चुनाव प्रचार

देहरादून: हिमाचल में विधानसभा चुनाव के बाद अब दिल्ली के नगर निगम चुनावों में भी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की धूम मची हुई है I मुख्यमंत्री ने कुमाऊं दौरे से सीधा दिल्ली पहुंचकर रोड शो में प्रतिभाग किया I

मुख्यमंत्री धामी ने रविवार को कुमाऊं से दिल्ली पहुंचकर विनोदनगर और मंडावली सीट से भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित रोड शो में भाग लिया। दिल्ली में उत्तराखंडी प्रवासियों की अच्छी-खासी संख्या है और कई सीटों पर वे निर्णायक भूमिका में भी हैं।

मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में विधानसभा चुनाव में मिथक तोड़कर भाजपा लगातार दूसरी बार सत्तासीन होने में सफल रही थी। हिमाचल में भी मिथक तोडऩे के उद्देश्य से भाजपा ने मुख्यमंत्री धामी को विधानसभा चुनाव में प्रचार के मैदान में उतारा था।

वहीं, उत्तराखंड की तर्ज पर गुजरात सरकार ने भी समान नागरिक संहिता लागू करने के दृष्टिगत कदम उठाने का निर्णय लिया है। इसे देखते हुए भाजपा नेतृत्व ने गुजरात के विधानसभा चुनाव में भी मुख्यमंत्री धामी का उपयोग करने की ठानी है।

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग ने मुख्यमंत्री धामी को भेजे पत्र में बताया है कि 22 नवंबर को गुजरात प्रदेश भाजपा ने कारपेट बांबिंग कार्यक्रम की योजना बनाई है। साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री धामी से इस कार्यक्रम में भागीदारी करने का अनुरोध किया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments