Latest news
नंदा देवी बायोमॉनिटरिंग एक्सपीडिशन हिमालयी जैव विविधता संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहलः उनियाल न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ और सुदृढ़ बनाने में ‘‘जूडिशियम 2.0’’ महत्वपूर्ण पहलः मुख्यमंत्री देहरादून की 30 होनहार बेटियों को मिला नई उड़ान का अवसर एसआईआर की शुरुआत, सोमवार से मतदाताओं को बीएलओ घर-घर बांटेंगे गणना फार्म कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों से वैज्ञानिक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने का किया आह्वान नरेंद्रनगर पालिका चुनाव का प्रचार थमा, मंत्री सुबोध उनियाल ने भाजपा सभासद प्रत्याशियों के समर्थन में... अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को तैयारियां तेज स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रगति, हैंडओवर की स्थिति एवं संचालन-अनुरक्षण कार्यों की डीएम ने की समीक्... उत्तरांचल प्रेस क्लब के स्वास्थ्य शिविर में 142 पत्रकारों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण उत्तराखण्ड में बीएलओ को मिलेगा एक माह के मोबाइल रिचार्ज का भुगतान

[t4b-ticker]

Monday, June 8, 2026
Homeउत्तराखण्डअग्निवीर के लिए उत्तराखण्ड के 4500 युवाओं का हुआ चयन

अग्निवीर के लिए उत्तराखण्ड के 4500 युवाओं का हुआ चयन

देहरादून। उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड के जोनल भर्ती अधिकारी मेजर जनरल मनोज तिवारी ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की है। इस मुलाकात के दौरान मेजर जनरल मनोज तिवारी और सीएम धामी के बीच अग्निपथ योजना को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। सीएम धामी ने इस मुलाकात पर प्रसन्नता जताई है।
मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में हुई मुलाकात के दौरान उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड के जोनल भर्ती अधिकारी मेजर जनरल मनोज तिवारी ने सीएम धामी को बताया कि अग्निवीर भर्ती के अंतर्गत प्रदेश से अब तक 4500 अभ्यर्थी चयनित हुए हैं। इसके अलावा 2000 रिक्त पदों पर भी जल्द ही भर्ती की जाएगी। भविष्य में होने वाली भर्तियों में अधिक से अधिक युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए राज्य और जनपद स्तर पर विशेष कैंप आयोजित किए जाएंगे। सीएम धामी ने कहा कि इस सम्बन्ध में हमारी सरकार हर संभव सहायता सुनिश्चित करेगी।
सीएम धामी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट में लिखा कि- कैंप कार्यालय में मेजर जनरल श्री मनोज तिवारी जी ने भेंट की। उत्तराखण्ड सैनिक बहुल प्रदेश है एवं हमारी सरकार द्वारा सेना को हर स्तर पर प्रशासनिक सहयोग प्रदान किया जा रहा है। इस अवसर पर अग्निपथ योजना को लेकर भी विस्तृत चर्चा हुई।
उत्तराखंड को सैनिक प्रदेश कहा जाता है। राज्य करीब 72 हजार युवा भारतीय सेनाओं में कार्यरत हैं। इसके साथ ही राज्य में 1,69,519 पूर्व सैनिक हैं। 1999 के कारगिल युद्ध में भारतीय सेना ने दुश्मन देश पाकिस्तान की सेना को मुंहतोड़ जवाब दिया था। दुर्गम पहाड़ियों पर लड़े गए इस युद्ध में भारतीय वीर सैनिकों ने जो जांबाजी दिखाई थी वो सैन्य इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज है। इसमें उत्तराखंड मूल के सैनिकों ने भी वीरता के झंडे गाड़े थे। कारगिल युद्ध में उत्तराखंड के 75 वीर सैनिकों ने भी शहादत पाई थी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments