Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डपार्किंग स्थलों की कमी बनी पैदल आवाजाही करने वालो के लिए ...

पार्किंग स्थलों की कमी बनी पैदल आवाजाही करने वालो के लिए मुसीबत

अल्मोड़ा: नगर में बढ़ते वाहनों की संख्या और पार्किंग स्थलों की कमी के चलते लोगों को काफी मुसीबत का सामना करना पड रहा है। जिला मुख्यालय में वाहनों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है लेकिन उस हिसाब से पार्किंग का निर्माण नहीं हो पाया है। पर्याप्त पार्किंग न होने के कारण लोगो को सड़को पर दोनों तरफ वाहन खड़े करने पड़ते हैं। जिससे पैदल आवाजाही करने वाले लोगों को भी दिक्कतें होती है।

नगर पालिका से मिली जानकारी के मुताबिक नगर में चार स्थानों पर पार्किंग है। लक्ष्मेश्वर में स्थित पार्किंग काफी छोटी है। यहां सिर्फ पांच वाहन ही खड़े किए जा सकते हैं। शिखर तिराहे के समीप स्थित पार्किंग में 300 से अधिक वाहन खड़े करने की क्षमता है। माल रोड में भी एक पार्किंग है। जिसमें करीब 10 वाहन खड़े किए जा सकते हैं।

थपलिया में भी पार्किंग है जिसमें 50 से 60 वाहनों को खड़े करने की क्षमता है। पालिका की एक पार्किंग पंचधारा के समीप प्रस्तावित है। नगर में वाहनों की संख्या में तेजी से वृद्धि हो रही है लेकिन उस हिसाब से पार्किंग स्थलों का निर्माण नहीं हो पाया है। नगर के मालरोड के अलावा एलआर साह रोड, जाखनदेवी रोड, धारानौला-करबला रोड, लिंक रोड में जहां-तहां दुकानों, मकानों के आगे सड़क में नो पार्किंग जोन समेत सड़क के दोनों तरफ वाहन खड़े रहते हैं। इससे कई बार सड़क में जाम लगता है। हालांकि पुलिस यातायात नियमों के उल्लंघन पर चालान करती है लेकिन वाहन चालक इससे बाज नहीं आ रहे हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments