Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeराजनीतिआम आदमी पार्टी ने किये 8 और विधानसभा प्रभारी घोषित कुल 63...

आम आदमी पार्टी ने किये 8 और विधानसभा प्रभारी घोषित कुल 63 प्रभारी बना चुकी आप

देहरादून: आम आदमी पार्टी के सहप्रभारी राजीव चौधरी ने शनिवार को 8 विधानसभा प्रभारियों की एक और सूची जारी कर दी है। अब तक आप पार्टी कुल 63 विधानसभा प्रभारी अब तक बना चुकी है। आप पार्टी के प्रदेश सह प्रभारी राजीव चौधरी ने एक लिस्ट जारी करते हुए बताया कि पार्टी जल्द ही सभी अन्य बचे हुए विधानसभा प्रभारी भी जल्द नियुक्त कर देगी।

उन्होंने बताया कि दयाल सिंह बिष्ट कर्णप्रयाग,के एन डोभाल रुद्रप्रयाग,पुष्पा रावत नरेन्द्र नगर,सागर भंडारी प्रतापनगर,संजय सैनी हरिद्वार,नरेश प्रिंस रुडकी,डाॅ यूसुफ लक्सर,डाॅ ललित भट्ट को पिथौरागढ से आप ने अपना विधानसभा प्रभारी नियुक्त किया है।

उन्होंने कहा कि बचे हुए 7 विधानसभा प्रभारियों की सूची बहुत जल्द आप पार्टी जारी कर देगी। उन्होंने कहा कि बीजेपी और कांग्रेस से पहले जहां आप पार्टी अब तक 51 प्रत्याशी मैदान में उतार चुकी है वहीं अब तक 63 विधानसभा प्रभारी बना चुकी है। कहा कि आप पार्टी अपने प्रभारियों और प्रत्याशियों को जनता के बीच जाने का पूरा मौका देती है इसलिए आप ने सबसे पहले अपने प्रभारियों और प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की।

चौधरी ने कहा कि अब जनता बदलाव चाहती है। कांग्रेस और बीजेपी ने पिछले 21 सालों में प्रदेश के संसाधनों को लूटने का काम किया है , जनता अब दोनों के कुशासन से त्रस्त हो चुकी है । पहले जहां जनता के पास विकल्प नहीं था वहीं अब जनता के पास आप पार्टी एक सशक्त विकल्प के तौर पर मौजूद है और अबकी बार जनता 14 फरवरी को झाडू उठाकर राजनीतिक गंदगी को साफ करने का काम करेगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments