Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeअपराधनाबालिग को भगा ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार

नाबालिग को भगा ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार

हरिद्वार: नाबालिग युवती को भगा ले जाने के मामले में लम्बे समय से फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने पोक्सो एक्ट तथा दुष्कर्म की धाराओं में गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि नाबालिग को पुलिस पहले ही बरामद कर उसे परिजनों की सुपुर्दगी में दे चुकी है।


मामला गंगनहर कोतवाली क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार बीती 17 जुलाई को गंगनहर निवासी एक व्यक्ति द्वारा कोतवाली गंगनहर में तहरीर देकर बताया गया था कि मेरी नाबालिक पुत्री को 12 जुलाई को किसी अज्ञात लड़के द्वारा बहला फुसलाकर भगा ले जाया गया है। मामले की गम्भीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश के साथ ही युवती की बरामदगी के प्रयास शुरू किये गये।

अथक प्रयासों के बाद पुलिस द्वारा अपहरत युवती को 18 जुलाई को बरामद कर लिया गया था। जिसे उसके परिजनों की सुपुर्दगी में दिया गया। जिसके बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गयी। आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस को बीती शाम सूचना मिली कि अपर्हत युवती को भगाने वाला आरोपी अभी पनियाला रोड़ मुर्गी फार्म तिराहा के पास खड़ा है जो कही जाने की फिराक में है। सूचना पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने बताये गये स्थान से आरोपी बॉबी पुत्र सुभाष निवासी पीठ बाजार ज्वालापुर हरिद्वार को पोक्सो व दुष्कर्म की धाराओं में गिरफ्तार कर लिया गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments