Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डराजधानी के एसएसपी पद पर कल कार्यभार ग्रहण करेंगे अजय सिंह

राजधानी के एसएसपी पद पर कल कार्यभार ग्रहण करेंगे अजय सिंह

देहरादून: राजधानी के नए पुलिस कप्तान अजय सिंह कल दोपहर तक देहरादून पहुंचकर एसएसपी के पद का कार्यभार ग्रहण करेंगे।
एसएसपी अजय सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले में नए कप्तान के रूप में उनके सामने यातायात व्यवस्था, कानून व्यवस्था सहित अन्य कई लक्ष्य है। आम आदमी की थाने में ही बेहतर सुनवाई हो और उसकी समस्या पर कार्रवाई हो उसे अधिकारियों के पास बेवजह चक्कर न काटना पड़े यह भी सुनिश्चित कराया जाएगा।

बताया कि भू माफिया और जमीन के धंधों में शामिल लोगों के विरुद्ध अब और सख्त कार्रवाई की जायेगी। एसएसपी के मुताबिक मुख्यमंत्री के ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान को अब और तेजी से आगे बढ़ाया जाएगा नशा मुक्त ड्रग्स फ्री देहरादून बनाना भी उनका लक्ष्य होगा। एसएसपी अजय सिंह पूर्व में देहरादून के सीओ सिटी, एसपी सिटी के पद पर भी तैनात रह चुके है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments