Latest news
पुल के अधूरे निर्माण से बनी बाढ़ की स्थिति, गुस्साए लोगों ने एई के मुंह पर पोती मिट्टी अल्मोड़ा भाजपा ने तैयार किया सेवा और संगठन की मजबूती का रोडमैप गढ़वाल सभा का दस दिवसीय उत्तराखंड कौथिग 24 अक्टूबर से दून में होगा प्रदेश कांग्रेस प्रभारी ने लिया मुख्यमंत्री आवास घेराव कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून में सर्राफ मंडल की एग्जीबिशन का किया अवलोकन हरितालिका तीज उत्सव को सरकारी स्तर पर और अधिक भव्य रूप से आयोजित किया जाएगाः सीएम युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण

[t4b-ticker]

Monday, September 7, 2026
Homeउत्तराखण्डअभिनेता नाना पाटेकर पहुंचे ऋषिकेश, स्वामी चिंदानंद सरस्वती से की भेंट

अभिनेता नाना पाटेकर पहुंचे ऋषिकेश, स्वामी चिंदानंद सरस्वती से की भेंट

देहरादून: प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता नाना पाटेकर ने परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती से भेंट कर आशीर्वाद लिया। उन्होंने हिमालय की हरित भेंट रूद्राक्ष का पौधा भेंट कर उनका अभिनंदन किया।

फिल्म अभिनेता नाना पाटेकर इन दिनों उत्तराखंड में है I साउथ इंडियन फिल्म की शूटिंग के चलते वह 11 सितम्बर को जोलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे उसके बाद वह सहस्त्रधारा हैलीपेड़ से चोपता गये I फिल्म की शूटिंग चोपता के आलावा ऋषिकेश और केदारनाथ में हुई है I इस बीच नाना पाटेकर आज परमार्थ निकेतन पहुंचे और स्वामी चिंदानंद सरस्वती से मुलाकात की I

इस मौके पर स्वामी चिदानंद सरस्वती ने कहा कि नाना पाटेकर एक गंभीर व्यक्तित्व के धनी है। उन्होंने अपनी फिल्मों के माध्यम से समाज को जागृत करने का अनुपम कार्य किया है। न केवल उनकी फिल्में, बल्कि उनका व्यक्तित्व भी प्रेरणादायक है। उन्‍होंने कहा कि आज अपने राष्ट्र, समाज और संस्कृति की रक्षा के लिए हर व्यक्ति को एकमुखी होने की जरूरत है।

स्वामी चिदानंद ने कहा नाना पाटेकर राजनीति से दूर रहकर अपने जीवन को सात्विक रखते हुए राष्ट्र के लिए समर्पित जीवन जी रहे हैं। भारत की संस्कृति शांति एवं सद्भाव की संस्कृति है और यही इसकी मूल विशेषता भी हैं।

अभिनेता नाना पाटेकर ने कहा कि मेरा प्लान न होते हुए भी प्लान बन गया। मां गंगा और स्वामी जी के दर्शन और आशीर्वाद प्राप्त कर मैं अत्यंत उत्साहित महसूस कर रहा हूं। मैं इस पावन गंगा तट से एक नई ऊर्जा और दिव्यता लेकर जा रहा हूं। उन्होंने कहा कि पूज्य स्वामी जी के आशीर्वाद के रूप में प्राप्त रूद्राक्ष का पौधा मैं अपने घर जाकर रोपित करूंगा। वास्तव में यह मेरे लिए मां गंगा का प्रसाद है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments