Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeराष्ट्रीयअभिनेत्री तापसी पन्नू ने दिल खोलकर की ‘द कश्मीर फाइल्स’ की तारीफ

अभिनेत्री तापसी पन्नू ने दिल खोलकर की ‘द कश्मीर फाइल्स’ की तारीफ

देहरादून: विवेक अग्निहोत्री की फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। फिल्म ने 200 करोड़ से भी ज्यादा की कमाई कर हर किसी को हैरान कर दिया हैं। इस फिल्म की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर भाजपा के कई दिग्‍गज नेताओं ने तारीफ की है। वहीं, अब अभिनेत्री तापसी पन्नू ने भी इस फिल्म की दिल खोलकर तारीफ की है।

तापसी पन्नू ने बताया कि वह आखिर में फिल्म के कलेक्शन नंबर देख रही हैं, जो शानदार है। फिल्म की सफलता के पीछे क्या कारण है। इतनी छोटी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कैसे कमाल कर रही है ये बात महत्वपूर्ण नही है। अगर ‘द कश्मीर फाइल्स’ जैसी छोटी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा सकती है तो आप इसे खराब फिल्म नहीं कह सकते हैं।

‘द कश्मीर फाइल्स’ पर कई लोगों ने सवाल खड़े किए हैं जिसके जवाब पर अभिनेत्री ने कहा है कि आप लोगों के इरादे पर सवाल कर सकते हैं। यह सब्जेक्टिव है। आपको अपनी राय रखने का अधिकार है। ये अधिकार सबके पास है फिर चाहे आप सहमत हो या फिर असहमत। लेकिन दिन के आखिर में सिर्फ नंबर ही बोलते हैं। एक फिल्म भावनात्मक रूप से ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ सकती है। विवेक की फिल्म ने यह साबित कर दिया है कि फिल्म कितनी बड़ी है, इससे अब निर्माताओं को डरने की जरूरत नहीं है। फिल्म अच्छी होगी तो लोग इसे जरूर देखेंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments