Latest news
श्रमिकों के हित सर्वोपरि, टीएचडीसी टनल हादसे की समीक्षा में आयुक्त ने दिए निर्देश मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जिलाधिकारियों के साथ बैठक कर एसआईआर पर की समीक्षा स्वतंत्रता सेनानियों और युद्ध वीरों को किया नमन मतदाता पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के साथ डीएम ने की अहम बैठक एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ अतिक्रमण, अवैध फैक्ट्री और आपदा कार्यों में अनियमितता पर डीएम सख्त, अधिकारियों को दिए जांच के निर्दे... जल जीवन मिशन के ठेकेदारों का ढाई वर्षों से लंबित देयकों का भुगतान शीघ्र किए जाएः अग्रवाल उत्तराखण्ड के आपदा प्रबंधन मॉडल से रूबरू हुए श्रीलंका के अधिकारी युवा आयोग की स्थापना से साकार होगी समृद्ध उत्तराखंड की संकल्पनाः भट्ट राष्ट्रीय राजमार्ग का बडा हिस्सा धंसने से ट्रक फंसा

[t4b-ticker]

Tuesday, August 18, 2026
Homeउत्तराखण्डअडानी गुप्र के प्रतिनिधिमण्डल ने प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी से...

अडानी गुप्र के प्रतिनिधिमण्डल ने प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात

देहरादून। सूबे के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से अडानी गुप्र के प्रतिनिधि मण्डल ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान प्रतिनिधिमण्डल द्वारा कृषि मंत्री के समक्ष उत्तराखण्ड में कृषि एवं उद्यान के क्षेत्र में लगभग रूपये 500 करोड निवेश करने की इच्छा प्रकट की। उनके द्वारा मुख्य रूप से कृषि एवं उद्यान के उपजों के भण्डारण के क्षेत्र में निवेश करने की बात की गई। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने खुशी जताते हुए प्रतिनिधि मंडल को सरकार की तरफ से सकारात्मक आश्वासन देते हुए शीघ्र मामले में कार्यवाही का भरोसा दिलाया।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा उत्तराखण्ड राज्य की भौगोलिक परिस्थितियां एवं कृषि जलवायु क्षेत्र, विभिन्न औद्यानिक फसलों के उत्पादन हेतु अत्यधिक अनुकूल है, जिसके दृष्टिगत राज्य में औद्यानिकी की अपार सम्भावनाएं विद्यमान हैं। उन्होंने कहा निवेश अनुकूल नीतियों के परिणामस्वरूप आज उत्तराखण्ड निवेशकों के लिए प्रत्येक क्षेत्र में एक नए केन्द्र बिंदु के रूप में उभर रहा है। इस दौरान प्रदेश में कृषि एवं उद्यान के क्षेत्र में निवेश की अपार संभावनाओं पर चर्चा हुई। इस अवसर पर प्रतिनिधि मण्डल में हेड कॉरपोरेट अफेयर्स (नार्थ) आनन्द सिंह भसीन, जनरल मैनेजर आर०के० पाण्डे, एम०डी० आर्गेनिक बोर्ड विनय कुमार आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments