Latest news
उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तराखण्डअपर सचिव मुख्यमंत्री मुकेश थपलियाल को सेवानिवृत्ति पर दी गई विदाई

अपर सचिव मुख्यमंत्री मुकेश थपलियाल को सेवानिवृत्ति पर दी गई विदाई

देहरादून। अपर सचिव मुख्यमंत्री मुकेश थपलियाल सोमवार को 39 साल की सेवा पूर्ण करने के बाद सेवानिवृत्त हो गये हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय एवं सचिवालय के अधिकारियों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुकेश थपलियाल को अधिवर्षता आयु पूर्ण करने पर बधाई दी और उनके स्वस्थ और सुखी जीवन की कामना की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मुकेश थपलियाल एक कर्तव्यनिष्ठ और मिलनसार अधिकारी थे। उन्होंने अपने कर्तव्यों का ईमानदारी और पूर्ण क्षमता के साथ निर्वहन किया। मुख्यमंत्री कार्यालय और सचिवालय के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी अपर सचिव मुकेश थपलियाल की कार्यशैली की प्रशंसा की। मुकेश थपलियाल ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि 39 साल की सेवा के दौरान उन्हें उत्तर प्रदेश और उत्तराखण्ड में सेवा करने का अवसर मिला। नौकरी के दौरान सहकर्मियों और वरिष्ठ अधिकारियों का हमेशा सहयोग मिला। उन्होंने सेवाकाल के दौरान साथ कार्य करने वाले कार्मिकों का भी हमेशा सहयोग देने के लिए आभार व्यक्त किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments