Latest news
उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तराखण्डआदि गुरु शंकराचार्य मठस्थली पर भी मंडराया भू-धंसाव का खतरा

आदि गुरु शंकराचार्य मठस्थली पर भी मंडराया भू-धंसाव का खतरा

देहरादून: जोशीमठ भू धंसाव की चपेट में आदि गुरु शंकराचार्य मठस्थली भी आने लगी है। यहां स्थापित शिव मंदिर करीब छह इंच धंसने के साथ शिवलिंग में भी दरारें आ गई हैं। वहीं पौराणिक कल्पवृक्ष का अस्तित्व भी खतरे में नजर आ रहा हैI मंदिर के ज्योर्तिमठ का माधवाश्रम आदि शंकराचार्य ने बसाया था। यहां देशभर से विद्यार्थी वैदिक शिक्षा व ज्ञानार्जन के लिए आते हैं।

आदि गुरु शंकराचार्य मठस्थली के भीतर ही शिवमंदिर है। इस मंदिर में वर्ष 2000 में एक शिवलिंग जयपुर से लाकर स्थापित किया गया था। मंदिर के पुजारी श्री वशिष्ठ ब्रहम्चारी ने बताया कि पिछले करीब 12-13 माह से यहां धीरे-धीरे दरारें आ रहीं थीं, जिन्हें सीमेंट लगाकर रोकने का प्रयास किया जा रहा था। लेकिन पिछले सात-आठ दिन में हालात बिगड़ने लगे हैं।

मंदिर करीब छह से सात इंच नीचे की ओर धंस चुका है। दीवारों के बीच गैप बन गया है, जिससे बाहर की रोशनी आ रही है। मंदिर में जो शिवलिंग विराजमान है, पहले उस पर चंद्रमा के आकार का निशान था जो कि अब अचानक बढ़ गया है। मंदिर के भीतर लगी टाइलें भी उखड़ गई हैं। 

इसके अलावा यहाँ मौजूद पौराणिक कल्पवृक्ष की जड़ों के आसपास भी दरारें पढने से भू-धंसाव होने की संभावना बनी हुई हैं, जिससे कि अब कल्पवृक्ष के अस्त्तित्व पर भी ख़तरा मंडरा रहा हैI बताया जाता है कि आदि गुरु शंकराचार्य ने इसी वृक्ष के नीचे बैठकर तपस्या की थीI

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments