Latest news
भारतरत्न पं. गोविन्द बल्लभ पन्त को उनकी जयंती पर ऊर्जा भवन में याद किया गया डिजिटल डिवाइड डेटा ने देहरादून में एआई और रोबोटिक्स ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर खोला सीएम ने हल्द्वानी स्थित शहीद स्मारक पहुंचकर अमर शहीदों को किया नमन नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को मिलेगी नई गतिः डॉ. धकाते स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार समिति के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की भेंट एसआईआर पर राजनीतिक दलों के साथ की बैठक, प्रदेश में डीएसई/पीएसई मॉड्यूल किया जाएगा लागू पुलिस कप्तान ने किए 53 निरीक्षकों व उपनिरीक्षकों के तबादले नन्हे पर्वतारोही मास्टर रियांश पंत और प्रिशा रावत ने सीएम से की भेंट

[t4b-ticker]

Thursday, September 10, 2026
Homeउत्तराखण्डजोशीमठ भू-धंसाव: राहुल गांधी की कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील,आपदा प्रभावित लोगों की...

जोशीमठ भू-धंसाव: राहुल गांधी की कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील,आपदा प्रभावित लोगों की करें मदद

देहरादून: जोशीमठ में हो रहे भू-धंसाव को लेकर कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी व महासचिव प्रियंका गांधी ने चिंता जताई हैI कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने ट्वीट करते हुए इस घटना को भयावह बतायाI राहुल गांधी ने सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आपदा प्रभावित लोगों की मदद करने का आग्रह किया हैI

जोशीमठ में हो रही भू-धंसाव की घटना पर राहिल गांधी ने सोशल मीडिया के माध्यम से कहा कि जोशीमठ से आ रही तस्वीरें अत्यंत भयावह हैं, जिन्हें देखकर वह काफी विचलित हैं। उन्होंने प्रदेश कांग्रेस के नेताओं से मौके पर पहुंचकर लोगों को राहत पहुंचाने की अपील की है।

राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा कि जोशीमठ में घरों में चौड़ी दरारें, पानी का रिसाव, जमीन का फटना और सड़कों का धंसना बेहद चिंताजनक है। हादसे में भूस्खलन से भगवती मंदिर तक ढह गया। प्रकृति के विरुद्ध जाकर पहाड़ों पर लगातार खुदाई और अनियोजित निर्माण से आज जोशीमठ के लोगों पर भयानक संकट टूट पड़ा है। इस कड़कड़ाती ठंड में इस आपदा ने लोगों से उनके आशियाने छीन लिए हैं। 

उन्होंने उत्तराखंड कांग्रेस से अपील की कि वह जल्द से जल्द आपदाग्रस्त लोगों के बीच पहुंचकर उनकी मदद करें। उन्हें सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाएं। कहा, उत्तराखंड सरकार से भी अपेक्षा है कि वह समय पर नीतिगत निर्णय लेकर लोगों को राहत पहुंचाए। इधर, पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से लोगों की मदद की अपील की है। 

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments