Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeअंतर राष्ट्रीयआदिपुरूष विवादः सीता भारत मां की बेटी बताने पर भड़का नेपाल, भारतीय...

आदिपुरूष विवादः सीता भारत मां की बेटी बताने पर भड़का नेपाल, भारतीय फिल्में की बैन

काठमाडू: नेपाल के लोगों में आदिपुरूष फिल्म में सीता को लेकर फिल्माये गए एक सीन को लेकर आक्रोश है। फिल्म के एक डायलॉग में सीता को भारत मां की बेटी कहा गया है। जिससे नेपाल में आक्रोश पनपने लगा है।

नेपाल के मेयर बालेन शाह ने फिल्म के निर्माताओं को तीन दिन के भीतर फिल्म में सुधार करने की चेतावनी दी थी। ये समय बीत जाने के बाद काठमांडू में भारतीय फिल्मों पर रोक लगा दी गई है। 18 जून को मेयर बालेन शाह ने काठमांडू के सभी सिनेमाघरों को फिल्म आदिपुरुष की स्क्रीनिंग रोकने का आदेश दिया है। बालेन शाह ने फिल्म के इस डायलॉग को भ्रामक कहा है।

माना जाता है कि सीता जनकपुर के राजा जनक की बेटी थीं। फिल्म आदिपुरुष को लेकर सिर्फ नेपाल में ही विवाद नहीं हो रहा है। भारत में भी फिल्म पर प्रतिबंध लगाये जाने की मांग उठ रही है। दर्शकों और हिंदू कार्यकर्ताओं का आरोप है कि फिल्म में आपत्तिजनक डायलॉग का इस्तेमाल किया गया है।

बालेन शाह ने 15 जून को किए गए एक ट्वीट में कहा था, ‘जब तक दक्षिण भारतीय फिल्म आदिपुरुष में शामिल संवाद ‘जानकी भारत की बेटी है,’ को नेपाल समेत भारत में भी ठीक नहीं किया जाता तब तक काठमांडू महानगर में किसी भी हिन्दी फिल्म को चलने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसे ठीक करने के लिए तीन दिन का समय दिया गया है।

वहीं 18 जून को फिल्म पर रोक का आदेश पारित करते हुए बालेन शाह ने कहा कि “तीन दिन पहले हमने आदिपुरुष के निर्माताओं से आपत्तिजनक हिस्से को हटाने के लिए कहा था। इसमें जानकी को भारत की बेटी कहा गया है। नेपाल की संप्रभुता, स्वतंत्रता और आत्म-सम्मान की रक्षा करना नेपाल की हर सरकार, गैर सराकरी संगठनों और नागरिकों की पहली जिम्मेदारी है। जब तक फिल्म के विवादित हिस्से को ठीक नहीं कर दिया जाता, काठमांडु इलाके में किसी भी भारतीय फिल्म को प्रदर्शित नहीं होने दिया जाएगा।

बालेन शाह ने नेपाल के संविधान के अनुच्छेद 5 और 56 का हवाला दिया, जिसमें कहा गया है कि देश की सभी संघीय, प्रांतीय और स्थानीय प्रशासन की जिम्मेदारी है कि वो राष्ट्रीय हितों की रक्षा करें। बालेन शाह ने कहा है, “इस फिल्म को बिना बदलाव के दिखाने से नेपाल की राष्ट्रीयता, सांस्कृतिक एकता और राष्ट्रीय पहचान को अपूरणीय क्षति हो सकती है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments