Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डपहाड़ परिवर्तन समिति के निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में उमड़ी भीड़, एक्सपर्ट डॉक्टरों...

पहाड़ परिवर्तन समिति के निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में उमड़ी भीड़, एक्सपर्ट डॉक्टरों ने दिया परामर्श

देहरादून: पहाड़ परिवर्तन समिति द्वारा देहरादून में एक निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया जिसमें क़ई लोगों ने अपने स्वास्थ्य की जांच करवाई। स्वास्थ्य शिविर में विभिन्न डॉक्टरों के माध्यम से स्वास्थ्य परीक्षण किए गए औऱ दवाइयां वितरित की गई ।

आपको बता दें कि पहाड़ परिवर्तन समिति कोरोना काल मे राहत सामग्री पहुंचाने से लेकर ,स्वच्छता ,पर्यावरण , स्वास्थ्य क़ई क्षेत्रों में लगातार काम कर रही है। इसी कड़ी में देहरादून सहारनपुर रोड स्थित शिवाजी धरमशाला बृहद निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, जिसमे कई एक्सपर्ट डॉक्टर उपस्थित रहे । इस दौरान मरीजों को निशुल्क दवाइयां वितरित की और परामर्श दिया |

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर के अवसर पर समिति के संरक्षक उमेश कुमार ने कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में सभी की सहभागिता से समाज को हम बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं दे सकते हैं। समिति अगले चरण में पहाड़ी क्षेत्रो में इस तरह के स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन करने जा रही है।

वहीं समिति की संयोजिका सोनिया शर्मा ने कहा कि समिति अगले चरण में पाहाड़ी क्षेत्रो में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करवाने जा रही है जिसका लाभ आम जनता को मिलेगा। आपको बतादें की इस मौके पर डॉ एस कुमार ( हड्डी एवम जोड़ सेग) , डॉ विवेक रूहेला ( किडनी रोग विशेषज्ञ) , डॉ मनिरा धसमाना ( सामान्य चिकित्सक) , डॉ आँचल शर्मा (दंत रोग विशेषज्ञ) , डॉ एस के शर्मा (सामान्य चिकित्सक) , डॉ अभिषेक सिंह ( ओप्तोमेट्रीस्ट / नेत्र विशेषज्ञ) , डॉ सागर अरोरा (फिजियोथेरेपिस्ट) मौजूद रहे और मरीजो का स्वास्थ्य परीक्षण किया |

समिति की सदस्या रुपाली शर्मा , विकास गुप्ता और सुशील गुप्ता ने कहा कि समिति समय समय पर ऐसे आयोजन करती रहेगी जिसका प्रत्यक्ष लाभ आम जनता को मिलेगा।

इस मौके पर हर्सल फाउंडेशन से रमा गुप्ता , पहाड़ परिवर्तन समिति की ओर से प्रिंसी रावत , विकास कुमार , सुशिल गुप्ता , अभिनव , रुपाली शर्मा , लता असवाल , लक्ष्मी असवाल , अन्तेज़ा बिष्ट , रश्मि , रमा गोयल , पियूष मल्होत्रा , सत्यम और आशु मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments