Latest news
उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तराखण्डकांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष व नेता प्रतिपक्ष के पदभार ग्रहण करने के बाद,...

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष व नेता प्रतिपक्ष के पदभार ग्रहण करने के बाद, नहीं दिखती कांग्रेस में कोई बहुत बड़ी टूट की आशंका,

-करन माहरा अधिकतर विधायकों को साधने में कामयाब

देहरादून: आलाकमान द्वारा कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष व नेता प्रतिपक्ष की नियुक्ति के बाद कांग्रेस में मची उथल पुथल व बड़ी टूट की आशंका के बीच कल नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के पदभार ग्रहण करने के मौके पर कुछ विधायको की गैर मौजूदगी के बाद से ही यह कयास लगाए जा रहे थे कि कांग्रेसी विधायकों की इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम से अनुपस्थिति शायद कांग्रेस में होने वाली बड़ी टूट का संकेत है, किन्तु आज नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के पदभार ग्रहण करते ही कल अनुपस्थित अधिकतर विधायकों की मौजूदगी से स्पष्ट हो रहा है प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा कांग्रेस में मचे तूफान को शांत करने में सफल हो रहे हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कल उनके पदभार ग्रहण करने के मौके पर अधिकतर विधायक निजी व अन्य कारणों से अनुपस्थित थे. जिनमें से विधायक गोपाल राणा प्रदेश से बाहर थे. वहीं हरिद्वार से विधायक ममता राकेश, फुरकान अहमद भगवानपुर में हुई किसी घटना के चलते उपस्थित नही हो पाए थे. तो पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व विधायक प्रीतम सिंह उनके विधानसभा क्षेत्र में हुई दुर्घटना के चलते कार्यक्रम में उपस्थित नही हो पाए थे. इन सभी की सूचना नयनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष को थी, जबकि विधायक तिलक राज बेहड़ व राजेन्द्र भंडारी अस्वस्थता के चलते कार्यक्रम में उपस्थित नही हो पाये थे।

कांग्रेस में नई नियुक्तियों से उथल पुथल जरूर मची थी लेकिन ऐसा लगता है कि अब इस उथल पुथल की तीव्रता कम होकर कांग्रेस के चार विधायकों तक ही सीमित की जा चुकी है। आगे क्या होगा यह तो आने वाला समय ही बतायेगा लेकिन फिलहाल करन माहरा ने इस खेल में सधे हुए कदमों की आहट तो दे दी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments