Latest news
कुंभ मेला 2027 की तैयारियां तेजः गंगा की स्वच्छता और अपशिष्ट प्रबंधन पर विशेष फोकस राज्य में घरेलू गैस की पर्याप्त उपलब्धता, उपभोक्ताओं को चिंता करने की आवश्यकता नहींः आयुक्त खाद्य घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहींः महाराज देवभूमि की धरोहर ‘देवतत्व’ को संवारने के लिए प्रयासरत धामी सरकार विश्व प्लम्बर दिवस पर “प्लम्बर सम्मान समारोह“ का हुआ आयोजन प्रेस टूर पर देहरादून पहुंचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने राज्यपाल से की भेंट प्रदेश के हर ब्लाक में बनेंगे मिनी स्टेडियम मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए प्रदान की 75.36 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति विधानसभा सत्र का तीसरा दिनः सड़क से लेकर सदन तक ‘घमासान’ कुंभ मेला के लिए कुंभ क्षेत्र के पौराणिक स्थलों का किया जाएगा सौंदर्यीकरण

[t4b-ticker]

Thursday, March 12, 2026
Homeउत्तराखण्डसीएम धामी के बाद अब भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट पहुंचे दिल्ली

सीएम धामी के बाद अब भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट पहुंचे दिल्ली

देहरादून। उत्तराखंड में पिछले कुछ दिनों से मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चाएं राजनीतिक गलियारों की सुर्खी बनी हुई है। इसबीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दिल्ली दौरे पर है। अब इस मामले में एक और बड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को भी दिल्ली बुलाया गया है।
बीते दिनों महेंद्र भट्ट साफ कर चुके हैं कि जल्द ही उत्तराखंड में कैबिनेट का विस्तार हो सकता है। कुछ मंत्रियों की कुर्सी जा सकती है। कुछ नए चेहरे पुष्कर सिंह धामी की कैबिनेट में शामिल हो सकते हैं। बीते दिनों एक मंत्री के दिए गए बयान को ढाल बनाकर कुछ संगठन और राजनेता कैबिनेट मंत्री के खिलाफ आक्रोशित हैं। इतना ही नहीं गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने भी कोटद्वार में मंत्री के बयान की निंदा की। उन्होंने कहा कि उन्हें इस बारे में आलाकमान को जो बताना था वह बता दिया गया है। इससे मतलब साफ है कि प्रदेश की राजनीति में कुछ नेताओं की होली बेरंग तो कुछ नेता रंगों में सराबोर होने वाले हैं।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दिल्ली में कुछ संगठन के नेताओं के साथ-साथ अन्य कुछ कार्यक्रमों में शामिल हो रहे हैं। बताया जा रहा है कि वे रविवार की सुबह तक वह देहरादून पहुंच सकते हैं। दूसरी ओर प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट दिल्ली पहुंच चुके हैं। रविवार को वह बीजेपी ओर राज्यसभा से जुड़ी बैठक में शामिल होंगे। महेंद्र भट्ट के मुताबिक सोमवार से सदन की कार्रवाई में पहुंचने के लिए वह आज ही दिल्ली पहुंचे हैं। प्रदेश अध्यक्ष के अनुसार कैबिनेट विस्तार कब और कैसे होगा, इस बारे में आलाकमान तय करेगा। उन्होंने अपनी तरफ से जो भी जानकारी देनी थी वह आलाकमान को दे दी है। यह भी बताया जा रहा है कि एक मंत्री की उम्र तो एक मंत्री के कामकाज का लेखा-जोखा उनकी कुर्सी छीन सकता है। वहीं, एक मंत्री पर निर्णय दिल्ली में बैठे नेता लेंगे। जिन नये मंत्रियों के नाम सामने आ रहे हैं उनमें कुमाऊं से दो मंत्री जबकि गढ़वाल से दो चेहरे शामिल हो सकते हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments