Latest news
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई देहरादून में नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन अंतिम चरण में, जल्द होगा जनता को समर्पित टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्रः सीएम 17 लाख से अधिक लाभार्थियों ने उठाया आयुष्मान योजना का लाभः डॉ. धन सिंह डीएम देहरादून सविन बंसल ने राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम रुड़की में क...

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तराखण्डकृषि उपकरणों के सम्बन्ध में कृषि मंत्री ने ली अधिकारियों की बैठक

कृषि उपकरणों के सम्बन्ध में कृषि मंत्री ने ली अधिकारियों की बैठक

देहरादून। प्रदेश की कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कैंप आवास में कृषि विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक के दौरान विभागीय मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि किसान स्वतंत्र रूप कहीं से भी कृषि यंत्र खरीदने पर कृषि यंत्र की सब्सिडी राज्य सरकार मानक अनुसार डीबीटी के माध्यम से प्रदान करने के अधिकारियों को निर्देशित किया। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने बैठक के दौरान सचिव कृषि को निर्देश देते हुए मुख्य कृषि अधिकारी हरिद्वार और पिथौरागढ़ को किसानों को कृषि यंत्रों में हुई समस्या के सम्बन्ध में चेतावनी पत्र निर्गत करने के आदेश दिए। गौरतलब है कि किसानों को दिए जाने वाले कृषि यंत्र पैनल संस्थान में बाजार से अधिक मूल्य पर किसान को दिए जाने के प्रकरण का तत्काल संज्ञान लेते हुए कृषि मंत्री गणेश जोशी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर सचिव एस.एन पांडे, अपर सचिव कृषि आनंद स्वरूप, निदेशक कृषि केसी पाठक, जैविक बोर्ड एमडी विनय कुमार सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments