Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeअपराधएम्स गेट पर लोगों पर लाठियों से हमला, सुरक्षा कर्मियों के खिलाफ...

एम्स गेट पर लोगों पर लाठियों से हमला, सुरक्षा कर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ऋषिकेश: एम्स  में गुरुवार की देर रात स्थानीय कुछ लोगों का सुरक्षा गार्डों के साथ विवाद हो गया। आरोप है कि यह लोग चमोली हादसे में झुलसे लोग का हाल जानने जा रहे थे। सुरक्षाकर्मियों ने विवाद के बीच इन लोगों पर लाठियों से हमला किया। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। एम्स प्रशासन के अनुसार इमरजेंसी के रेड एरिया में किसी को जाने की अनुमति नहीं है। मामले की जांच कराई जाएगी।

ऋषिकेश के शिवाजी नगर निवासी सुरेंद्र सिंह नेगी ने देर रात के इस मामले में दर्ज रिपोर्ट में आरोप लगाया कि वह कुछ पत्रकारों के साथ चमोली के लोग का हाल जानने के लिए जा रहे थे। गेट पर मौजूद सिक्योरिटी गार्ड और उनके अधिकारियों ने उनके साथ अभद्रता की। ग्रुप बनाकर हम पर लाठियों से हमला किया।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक केआर पांडेय ने बताया कि संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की जा रही है। उधर एम्स ऋषिकेश के जनसंपर्क अधिकारी हरीश मोहन थपलियाल ने बताया कि चमोली हादसे में झुलसे लोग को इमरजेंसी के रेड एरिया में रखा गया है। झुलसा होने के कारण संक्रमण का भी खतरा है। हाल जानने के लिए दिन का समय होता है, वैसे भी ऐसे मामले में संक्रमण का ज्यादा खतरा है। हर किसी को मरीजों से मिलने की अनुमति नहीं दी जा सकती। मामले की एम्स प्रशासन भी जांच करा रहा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments