Latest news
नीट (यूजी) पुनः परीक्षा के अभ्यर्थियों को उत्तराखण्ड परिवहन निगम की बसों में मिलेगी प्रवेश पत्र के आ... परियोजनाओं के लिए भूमि चयन को डीएम ने की तहसीलदारों की जिम्मेदारी तय; एसडीएमस को अनुश्रवण के निर्देश मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर उनके सफल नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर दी शुभकामनाएं मंत्री ने अधिकारियों को दिए भूमिगत विद्युत लाइन कार्यों से क्षतिग्रस्त सड़कों को जल्द दुरुस्त करने के... बच्चा चोर गिरोह का खुलासा, कई राज्यों से जुड़े हैं तार, 6 सदस्य गिरफ्तार जन आकांक्षाओं से जुड़ी हैं मुख्यमंत्री घोषणाएं, युद्धस्तर पर पूरा करें कार्यः डीएम मोदी युग-उत्तराखंड की आध्यात्मिक धरोहर को मिली वैश्विक पहचान मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए 89 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति दी मानसून से पहले जलभराव वाले संवेदनशील स्थलों पर समस्या का करें त्वरित समाधानः डीएम मानसून से पहले सभी तैयारियां पूरी करें अधिकारीः मुख्यमंत्री

[t4b-ticker]

Thursday, June 11, 2026
Homeउत्तराखण्डनैनीताल लोकसभा सीट पर अजय भट्ट की शानदार जीत

नैनीताल लोकसभा सीट पर अजय भट्ट की शानदार जीत

देहरादून। नैनीताल लोकसभा सीट पर भाजपा कैंडिडेट अजय भट्ट ने बंपर जीत हासिल की है। अजय भट्ट ने कांग्रेस कैंडिडेट प्रकाश जोशी को बुरी तरह से हराया। जीत के बाद अजय भट्ट ने कार्यकर्ताओं के साथ जनता का आभार जताया है। अजय भट्ट ने इस जीत को पीएम मोदी के नेतृत्व की जीत बताया है। अजय भट्ट ने कहा देश की कहा नैनीताल जनपद की जनता का प्यार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिला है। अजय भट्ट बीजेपी के वरिष्ठ नेता है।
वे मोदी सरकार में रक्षा राज्य मंत्री रह चुके हैं। अजय भट्ट उत्तराखंड बीजेपी में कई महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं। उनका राजनीतिक रूप से भाजपा में एक लंबा सफर रहा है। अजय भट्ट मूल रूप से अल्मोड़ा जिले के रानीखेत क्षेत्र से आते हैं, अजय भट्ट का शैक्षणिक योग्यता देखें तो उन्होंने अल्मोड़ा कॉलेज से बी ए एलएलबी किया है। कानून की पढ़ाई करने के साथ ही उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन के सफर को शुरू किया।
उत्तराखंड राज्य आंदोलन के दौरान भी अजय भट्ट ने महत्वपूर्ण और सक्रिय भूमिका को अदा किया। इसके बाद 1996 में उन्होंने विधानसभा का चुनाव लड़ जीत हासिल की। राज्य स्थापना के बाद हुए विधानसभा चुनाव में भी उन्होंने जीत हासिल कर विधानसभा का सदस्य बनने में कामयाबी हासिल की। इसके बाद साल 2012 के विधानसभा चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे, इस दौरान सरकार कांग्रेस की बनी लिहाजा वह नेता प्रतिपक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए चुने गए। इसके अलावा अजय भट्ट ने संगठन में भी महत्वपूर्ण भूमिका अदा की और वह उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भी बन गए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments