Latest news
श्रमिकों के हित सर्वोपरि, टीएचडीसी टनल हादसे की समीक्षा में आयुक्त ने दिए निर्देश मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जिलाधिकारियों के साथ बैठक कर एसआईआर पर की समीक्षा स्वतंत्रता सेनानियों और युद्ध वीरों को किया नमन मतदाता पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के साथ डीएम ने की अहम बैठक एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ अतिक्रमण, अवैध फैक्ट्री और आपदा कार्यों में अनियमितता पर डीएम सख्त, अधिकारियों को दिए जांच के निर्दे... जल जीवन मिशन के ठेकेदारों का ढाई वर्षों से लंबित देयकों का भुगतान शीघ्र किए जाएः अग्रवाल उत्तराखण्ड के आपदा प्रबंधन मॉडल से रूबरू हुए श्रीलंका के अधिकारी युवा आयोग की स्थापना से साकार होगी समृद्ध उत्तराखंड की संकल्पनाः भट्ट राष्ट्रीय राजमार्ग का बडा हिस्सा धंसने से ट्रक फंसा

[t4b-ticker]

Wednesday, August 19, 2026
Homeउत्तराखण्डगढ़वाल लोकसभा सीट पर अनिल बलूनी जीते

गढ़वाल लोकसभा सीट पर अनिल बलूनी जीते

देहरादून। पौड़ी लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी ने बंपर जीत दर्ज कराई है। अनिल बलूनी ने कांग्रेस के गणेश गोदियाल को हराया है। बता दें गढ़वाल लोकसभा सीट अनिल बलूनी के लिए टफ दिख रही थी। कांग्रेस कैंडिडेट गणेश गोदियाल ने सोशल मीडिया से लेकर रैलियों में जमकर बलूनी के खिलाफ माहौल बनाया। एक वक्त ऐसा लग रहा था कि अनिल बलूनी ये सीट हार जाएंगे, मगर आखिर में अनिल बलूनी ने पौड़ी लोकसभा सीट पर जीत दर्ज की।
अनिल बलूनी उत्तराखंड से राज्यसभा सांसद रहे चुके हैं। अनिल बलूनी को पीएम मोदी का करीबी माना जाता है। वे पीएम मोदी के चुनावी कैंपेन संभाल चुके हैं। अनिल बलूनी बीजेपी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी भी हैं। अनिल बलूनी नकोट गांव के रहने वाले हैं। नकोट गांव पौड़ी जिले में आता है. अनिल बलूनी में अपनी राजनीति की शुरूआत भी पौड़ी जिले से ही की। राज्य गठन के बाद उत्तराखंड में 2002 में पहले विधानसभा चुनाव हुये। जिसमें अनिल बलूनी भी चुनाव लड़े। साल 2002 में अनिल बलूनी ने बीजेपी के टिकट पर कोटद्वार विधानसभा से नोमिनेशन किया। इस बार उनकी नॉमिनेशन रद्द कर दिया गया, जिसके बाद अनिल बलूनी नोमिनेशन रद्द मामले को लेकर हाईकोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक गए। साल 2014 में बीजेपी में बड़ी जिम्मेदारी मिली। 2014 में बलूनी को राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाया गया। इसके बाद उन्हें राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख की जिम्मेदारी सौंपी गई। जिसमें उन्होंने अभूतपूर्व काम किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments